नदी में जा गिरी ट्रैक्टर, चालक की मौत, बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने सरपंच ने की मांग, कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से 1 युवक की गई जान
Tractor fell into the river, driver died, Sarpanch demanded to stop the movement of big vehicles, 1 youth died after being hit by a capsule vehicle
नदी में जा गिरी ट्रैक्टर, चालक की मौत, बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने सरपंच ने की मांग
मुंगेली/लोरमी : मनियारी नदी स्थित ग्राम लपटी स्टॉप डेम पुलिया में मुरुम लोड एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. इस हादसे में वाहन चालक की पानी में दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस घटना स्थल पहुँचकर नदी से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेक्टर और चालक के शव को एक्सीवेटर से बाहर निकलवाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम ग्राम लपटी स्टाफ डैम में एक ट्रैक्टर वाहन अनियंत्रित होकर शाम 4 बजे अचानक मनियारी नदी में जग अनियंत्रित होकर पलट गई और पानी में समा गई हादसे में वाहन चालक रानीगांव वार्ड 11 निवासी रमेश उम्र 45 साल पिता पंचू निषाद की घटना स्थल पर मौत हो गई.
पुलिस को खबर मिलने पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बाहर निकलवाया और ग्रामीणों को मदद से शव को बाहर निकलवाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त वाहन नवाडीह से मुरुम लोडकर रानीगांव लाया जा रहा था. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया.
बताया जा रहा है कि स्टाफ डैम का पुलिया बहुत ही सकरा है और दोनों तरफ उतार-चढ़ाव है. जिसमें बड़ी वहां आए दिन गुजरते हैं इससे यह पहली बार ही नहीं वरन इससे पहले भी हादसा यहां कई वाहन शिकार हो गए हैं. पुलिस ने वाहन जप्त कर मृतक के शव को पंचनामा कर पीएम के लिए रवाना किया गया. पुलिस ने मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कायम कर मामले को जांच में लिया है.
ग्राम के सरपंच किरीत राम यादव ने बताया कि मनियारी नदी स्थित संकरा पुलिया है. दोनों तरफ उतार चढ़ाव है. इसमें बड़ी वाहन बेतरबी ढंग से आवागमन कड़ते है. हादसों की संभावना बनी रहती है. प्रशासन से मांग करते है कि तत्काल प्रभाव से बड़ी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाये. ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पास कर बड़ी वाहनों की आवागमन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने लगाने फैसले लेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से 1 युवक की गई जान
बिलासपुर/मस्तुरी : बिलासपुर जिले के ग्राम रिसदा में कैप्सूल वाहन ने मृतक बलराम यादव उर्फ बल्ला को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मृत परिवार को मुआवजा राशि देने और बायपास रोड बनाने की मांग की.
बता दें कि ग्राम रिसदा में एकमात्र सड़क से दिनभर भारी वाहन गुजरते हैं. जिससे अब तक 20 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. ग्रामीण लंबे समय से बायपास सड़क की मांग कर रहे हैं. लेकिन प्रशासन हर हादसे के बाद सिर्फ आश्वासन देकर मामला शांत कर देता है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास यात्रा के दौरान सड़क निर्माण का वादा किया था. लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भी बायपास नहीं बना. भाजपा सरकार के 15 महीने पूरे होने के बावजूद हालत जस की तस बनी हुई है. तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे हादसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



