खड़ी ट्रक सें टकराई बाइक, ग्रामीण की मौके पर मौत, इधर ट्रेलर ने बुलेट को मारी टक्कर, बाप-बेटे की हालत नाजुक, ड्राइवर पर मामला दर्ज

A bike collided with a parked truck, killing a villager on the spot. A trailer hit a Bullet, leaving a father and son in critical condition. A case has been filed against the driver.

खड़ी ट्रक सें टकराई बाइक, ग्रामीण की मौके पर मौत, इधर ट्रेलर ने बुलेट को मारी टक्कर, बाप-बेटे की हालत नाजुक, ड्राइवर पर मामला दर्ज

खड़ी ट्रैलर सें टकराई बाइक:ग्रामीण की मौके पर मौत

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार शाम सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराने पर बाइक सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई. खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरु की.
घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह के पास मंगलवार की शाम सड़क किनारे खड़े ट्रेलर नम्बर CG13 AB 3660 से बाइक नम्बर CG13 G सवार चालक जा टकराया. टक्कर इतनी तेज थी कि ग्रामीण मुकुंद यादव उम्र 58 साल निवासी सामारुमा को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इसके बाद डायल 112 को खबर दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हालात का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

ट्रेलर ने बुलेट को मारी टक्कर, बाप-बेटे की हालत नाजुक

रायगढ़ : घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमलीडीह के पास एक तेज रफ़्तार ट्रेलर की टक्कर से बुलेट सवार बाप-बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए. इस घटना में बुलेट मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के तीन दिन बाद घायल पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अमलीडीह डीपापारा के निवासी संदीप सिंह (कक्षा आठवीं तक पढ़े) जो ग्राम भालुमार में राजपूत मन्नू ढाबा का संचालन करते हैं. 19 नवम्बर 2025 को शाम करीब 7 बजे अपने बुलेट मोटर सायकल नम्बर CG13 BC 5278 पर अपने बेटे पंकज सिंह उर्फ रोहन उम्र 16 साल को पीछे बैठाकर ढाबा जा रहे थे. जब वे ग्राम अमलीडीह के हीना फैक्ट्री के सामने मेन रोड पर पहुंचे. तभी पीछे से आ रही ट्रेलर वाहन नम्बर CG12 BN 4677 के चालक ने अपने वाहन को तेजी और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप सिंह और उनका बेटा दोनों मोटर सायकल सहित दूर जा गिरे. इस हादसे में संदीप सिंह के दोनों हाथ की कोहनी और बाएं घुटने में चोटें आईं. जबकि उनके बेटे पंकज सिंह उर्फ रोहन के सिर, चेहरा, कमर, घुटना और शरीर में गंभीर चोटें आईं.
संदीप सिंह ने तत्काल वाहन की व्यवस्था कर अपने घायल बेटे पंकज सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया. इसके बाद 20 नवम्बर 2025 को पंकज सिंह को श्री बालाजी मेट्रो अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया. अस्पताल में इलाज के बाद पंकज सिंह को 22 नवम्बर 2025 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
चूंकि संदीप सिंह अपने बेटे के इलाज के दौरान व्यस्त थे. इसलिए वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सके. बेटे को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद संदीप सिंह ने घरघोड़ा थाना में दुर्घटनाग्रस्त करने वाले ट्रेलर वाहन नम्बर CG12 BN 4677 के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. प्रार्थी की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने धारा 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत जुर्म कायम कर मामले को जांच में ले लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t