मोबाइल गुमने पर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट, एक गंभीर रुप से घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही मामले की जांच

Two brothers fight over lost mobile, one seriously injured, admitted in hospital, police investigating the case

मोबाइल गुमने पर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट, एक गंभीर रुप से घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही मामले की जांच

कोरबा : मोबाइल फोन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई को अस्पताल पहुंचा दिया. मोबाइल फोन चोरी होने की बात पर बड़े भाई ने छोटे भाई को बुरी तरह पीट-पीटकर घायल कर दिया. घायल छोटे भाई को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एसईसीएल डाकघर के पास रहने वाले मुकेश कुमार यादव ने अपने बड़े भाई राजेश कुमार का मोबाइल फोन लेकर अपने साथ दोस्तों के साथ घुमने ले गया था. लौटने पर उसने देखा कि मोबाइल चोरी हो गया है. जब वह घर पहुंचा तो राजेश ने मुकेश से मोबाइल फोन मांगा. इस पर मुकेश ने बड़े भाई को मोबाइल फोन चोरी हो जाने की जानकारी दी. मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी पर राजेश गुस्से में आगबबूला हो गया और मारपीट शुरु कर दी. राजेश ने मुकेश को लात-घूंसों से इतनी बुरी तरह पीटा कि वह गंभीर रुप से घायल हो गया.
घर के अन्य सदस्यों ने जब झगड़े की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों भाइयों को अलग किया. उन्होंने मुकेश को बचाकर एक कमरे में ले गए. लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के बीच विवाद शांत नहीं हुआ.
इसके बाद घायल मुकेश मानिकपुर चौकी पहुंचा और भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मुकेश को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि चोरी हुए मोबाइल में राजेश के कुछ अहम फोटो थे और फोन भी काफी कीमती था. इसी वजह से राजेश नाराज हुआ. पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB