सेंट्रल बैंक में वॉचमैन, असिस्टेंट, फैकल्टी की वैकेंसी, सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तारीख जारी, हाईकोर्ट में इन पदों पर होगी भर्ती

Watchman Assistant Faculty vacancy in Central Bank interview date released for CGPSC candidates recruitment will be done on these posts in High Court

सेंट्रल बैंक में वॉचमैन, असिस्टेंट, फैकल्टी की वैकेंसी, सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तारीख जारी, हाईकोर्ट में इन पदों पर होगी भर्ती

हाईकोर्ट में इन पदों पर होगी बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश करा आरहे युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका है. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती निकाली है. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइज्ड भर्ती 2024-25 के तहत उत्तर प्रदेश के जिला न्यायालयों में ग्रुप सी, डी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. फ़िलहाल इन पदों के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरु नहीं हुई है.
बता दें कि इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 4 अक्टूबर से शुरू होगा. वहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2024 को समाप्त कर दी जाएगी. इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें.
वैकेंसी डिटेल
जिला न्यायालय/आशुलिपिक/2024: 583 पद
जिला न्यायालय/श्रेणी ‘सी’/लिपिक संवर्ग/2024: 1054 पद
जिला न्यायालय/चालक (चालक श्रेणी ‘सी’/ग्रेड-IV)/2024: 30 पद
जिला न्यायालय/समूह ‘डी’/2024: 1639 पद
High Court Recruitment 2024 आयु सीमा
आवदेन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 साल और अधिकमत उम्र 40 साल होनी चाहिए.
High Court Recruitment 2024 चयन प्रक्रिया
इलाहाबाद उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग तिथियों/पालियों में पदानुसार ऑफ़लाइन लिखित परीक्षा (ओ.एम.आर. शीट पर) आयोजित करेगा. इसके बाद हिंदी/अंग्रेजी कंप्यूटर टाइप टेस्ट, हिंदी/अंग्रेजी स्टेनोग्राफी टेस्ट और जहां भी लागू हो, टेक्निकल ड्राइविंग टेस्ट होगा.
आवेदन शुल्क
जिला न्यायालय/स्टेनोग्राफर/2024: सामान्य (अनारक्षित), ओ.बी.सी. श्रेणी को 950/- रुपये (बैंक शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा, सिर्फ उत्तर प्रदेश के ईडब्ल्यूएस श्रेणी को 850/- रुपये (बैंक शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा और सिर्फ उत्तर प्रदेश के एससी/एसटी श्रेणी को 750/- रुपये (बैंक शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा.
जिला न्यायालय/श्रेणी ‘सी’/लिपिकीय संवर्ग/2024, जिला न्यायालय/चालक (चालक श्रेणी ‘सी’/ग्रेड-IV)/2024: सामान्य (अनारक्षित), ओ.बी.सी. श्रेणी को 850/- रुपये (बैंक शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा. सिर्फ उत्तर प्रदेश के ईडब्ल्यूएस श्रेणी को 750/- रुपये (बैंक शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा और सिर्फ उत्तर प्रदेश के एससी/एसटी श्रेणी को 650/- रुपये (बैंक शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा.
जिला न्यायालय/समूह ‘डी’/2024: सामान्य (यूआर), ओ.बी.सी. श्रेणी को 800/- रुपये (+ बैंक शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा. सिर्फ उत्तर प्रदेश की ईडब्ल्यूएस श्रेणी को 700/- रुपये (+ बैंक शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा और सिर्फ उत्तर प्रदेश की एससी/एसटी श्रेणी को 600/- रुपये (+ बैंक शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

सेंट्रल बैंक में वॉचमैन, असिस्टेंट, फैकल्टी की वैकेंसी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) में वैकेंसी निकली है. बैंक में फैकल्टी (Faculty), ऑफिस असिस्टेंट और वॉचमैन की जॉब के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी सेंट्रल बैंक की वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर लास्ट डेट 10 अक्टूबर 2024 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

यहां भेजें फॉर्म
इन पदों पर उम्मीदवारों चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू और प्रजेंटेशन आदि के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट बेस पर किया जाएगा. उम्मीदवारों को ऑफलाइन एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद RSETI बिहार के मोतिहारी सेंटर को आखिरी तारीख तक भेजना होगा. पता है- The Reginal Head, Central Bank Of India, Regional Office, Balua Tal, Motihari- 845401। आवेदन के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं रखा गया है.
कितनी मिलेगी
बैंक की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 22 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए. वहीं पदानुसार सैलरी की जानकारी अभ्यर्थी नीचे देख सकते हैं.
फैकल्टी- 30,000-40,000 रुपये प्रति माह वेतन के अलावा 2000 रुपये वार्षिक वेतन बढ़ोत्तरी के रूप में दिए जाएंगे.
ऑफिस असिस्टेंट- 20,000-27,500/- रुपये मंथली सैलरी और सालाना इनसेंटिव 1500/- रुपये होगा.
वॉचमैन- 12000-16000/-रुपये वेतन के साथ 1000 रुपये वार्षित परफॉर्मेंस इनसेंटिव दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तारीख जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने जून 2023 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तारीख जारी कर दी गई. साक्षात्कार 15 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होगा. पीएससी की तरफ से पिछले दिनों मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी किए गए थे. जिसमें 703 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है. जून में 242 पदों के लिए हुई मुख्य परीक्षा में 3,597 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
साक्षात्कार तिथि से एक दिन पहले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन कराना होगा. जो अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन नहीं कराएंगे उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. कोरोना संक्रमण के समय जिस तरह अभ्यर्थियों को मास्क और सैनिटाइजर के साथ बुलाया जाता था. वैसी ही गाइडलाइन जारी की गई है. राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को हुई थी। इसमें 1 लाख 58 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे. मुख्य लिखित परीक्षा 24, 25, 26 और 27 जून को आयोजित की गई थी.
100 अंकों का होगा साक्षात्कार
इस बार साक्षात्कार के अंकों में भी बदलाव किया गया है. अब अभ्यर्थियों को 100 अंक मिलेंगे. पहले इसके लिए 150 नंबर निर्धारित थे। इंटरव्यू दो पाली में सुबह 10 से एक बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा.
पदों पर होगी भर्ती
डिप्टी कलेक्टर, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जेल जिला, सहायक संचालक आदिम जाति, अनुसूचित जनजाति सहायक पंजीयक, जिला सेनानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, सहायक निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी का पद शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb