पति गया बाहर, दोस्त ने महिला से किया दुष्कर्म, दुसरे दिन फिर बलात्कार, दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी दिनेश कौशिक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

While the husband was away, the woman was raped by her friend, raped again the next day, and threatened to kill her. Police arrested the accused, Dinesh Kaushik, and sent him to jail.

पति गया बाहर, दोस्त ने महिला से किया दुष्कर्म, दुसरे दिन फिर बलात्कार, दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी दिनेश कौशिक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़/धरमजयगढ़ : महिला से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. पीड़िता ने 21 मई 2026 को थाना धरमजयगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता उम्र 27 साल ने महिला पुलिस अधिकारी को बताया कि आरोपी दिनेश कौशिक निवासी ग्राम बोरो, उसके और उसके पति का परिचित है. आरोप है कि 6 मई 2026 को आरोपी महिला के घर पहुंचा और पति के घर पर नहीं होने का फायदा उठाकर कमरे में घुस गया और जबरन दुष्कर्म किया. आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
पीड़िता ने लोकलाज के डर से घटना को छिपाए रखा. आरोप है कि अगले दिन 7 मई को आरोपी ने दोबारा महिला को धमकाकर शारीरिक शोषण किया. बाद में महिला ने 14 मई को अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी. जिसके बाद थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 64(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी दिनेश कौशिक उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t