मोबाइल में गेम खेलते हुए गिरा 14 साल का नाबालिग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम, गेमिंग की लत पर फिर उठ रहे सवाल
14 year old minor fell while playing a game on mobile, died on the spot, family mourned, questions are being raised again on gaming addiction
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक बेबेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. मोबाइल गेम की लत एक 14 साल के बच्चे की जान ले गई. गेम खेलते हुए चलते समय उसका पैर फिसल गया और जमीन पर गिर गया. उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आदित्य लखवानी उम्र 14 साल मोबाइल पर गेम खेलते हुए पैदल चल रहा था. इसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और वह जोर से जमीन पर गिर पड़ा. गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई. परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह घटना एक बार फिर बच्चों में बढ़ती मोबाइल और गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. लगातार स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करने की वजह से बच्चे अपने आसपास के माहौल से बेखबर हो जाते हैं. जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं. हादसे की खबर मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची. मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि आदित्य को मोबाइल गेम खेलने की आदत थी और वह लंबे समय तक स्क्रीन पर समय बिताता था. हादसे के बाद मोबाइल की लत और बच्चों में बढ़ती डिजिटल निर्भरता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. वहीं, बाल मनोवैज्ञानिकों और शिक्षकों का भी कहना है कि अब वक्त आ गया है जब अभिभावकों को बच्चों की स्क्रीन टाइम पर सख्त नियंत्रण रखना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



