छत्तीसगढ़ में मतदान के दौरान युवती सहित 2 की मौत...

CG News : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग घटनाओं में युवती सहित दो मतदाताओं की मौत हो गई और मां-बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जशपुर जिले में बुजुर्ग तारसियुस टोप्पो की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में मतदान के दौरान युवती सहित 2 की मौत...

CG News : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग घटनाओं में युवती सहित दो मतदाताओं की मौत हो गई और मां-बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जशपुर जिले में बुजुर्ग तारसियुस टोप्पो की मौत हो गई। वह लोदाम के जामटोरी मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे थे। मौत का कारण पता नहीं चल सका है।

वहीं सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से 21 साल की कबूतरी दास की मौत हो गई। कबूतरी अपनी मां और भाई के साथ लमगाव क्षेत्र के कोट पोलिंग बूथ में मतदान कर लौट रही थी। अचानक मौसम खराब होने से बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिर पड़ी। तीनों को मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां कबूतरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।