तेज रफ्तार पल्सर ने छात्र को मारी ठोकर, सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, पसरा मातम, एक आरोपी गिरफ्तार, दुसरा फरार

A high-speed Pulsar hit a student, the only son of the family died in the accident, mourning spread, one accused arrested, the other absconding.

तेज रफ्तार पल्सर ने छात्र को मारी ठोकर, सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, पसरा मातम, एक आरोपी गिरफ्तार, दुसरा फरार

राजिम : फिंगेश्वर–छुरा प्रमुख मार्ग पर देर शाम हुए सड़क हादसे में बोरिद निवासी युवक की मौत हो गई. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता वारिस था. इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक लेखराम सिन्हा उम्र 21 साल नवापारा राजिम के फूलचंद कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था. शनिवार शाम कॉलेज से लौटने के बाद लेखराम रोज की तरह अपने घर के सामने सड़क किनारे टहल रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार पल्सर बाइक CG23 N 9209 ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई,
इस हादसे की खबर मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम ने युवक को फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक कुंवर सिंह ध्रुव निवासी अमलोड़ को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है. बाइक पर सवार घनश्याम पहाड़िया फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t