रात 2 बजे घर में घुसकर अकेली महिला को बनाया निशाना, चाकू अड़ाकर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A lone woman was targeted after entering her home at 2 a.m., raped at knifepoint, and threatened with death. Police arrested the accused within 24 hours and sent him to jail.

रात 2 बजे घर में घुसकर अकेली महिला को बनाया निशाना, चाकू अड़ाकर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर : बिलासपुर जिला के बिल्हा थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 13 अप्रैल 2026 को थाना बिल्हा में शिकायत दर्ज कराई कि 26 मार्च की रात करीब 2 बजे आरोपी मुकेश कुमार ढीमर उसके घर में घुस गया. आरोपी ने चाकू अड़ाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई. पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की. जिसमें उसने जुर्म करना कबूल कर लिया.
आरोपी मुकेश कुमार ढीमर उम्र 23 साल निवासी वार्ड नम्बर 3 बिल्हा को 14 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के अन्य कर्मचारियों की अहम भूमिका रही. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t