शादी का झांसा देकर युवती से रिश्तेदार के घर में दो दिन तक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, 24 घंटे के भीतर इंस्टाग्राम दोस्त सूर्यकांत गिरफ्तार

A man lured a woman into marriage and raped her for two days at a relative's house, threatening to kill her. His Instagram friend, Suryakant, was arrested within 24 hours.

शादी का झांसा देकर युवती से रिश्तेदार के घर में दो दिन तक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, 24 घंटे के भीतर इंस्टाग्राम दोस्त सूर्यकांत गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के बाद शादी से इंकार करने वाले आरोपी को पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला महिला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने कल महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अपै्रल 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान सूरज उर्फ सुर्यकांत निवासी सरिया से हुई थी. दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी उसे भरोसे में लेकर 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवक को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, वहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया.
युवती ने बताया कि शादी का दबाव बनाने के बाद आरोपी टाममटोल करता रहा और आख़िरकार 5 मार्च को शादी से साफ इंकार कर दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 351(3), 69 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी सूरज उर्फ सूर्यकांत 34 साल को सरिया से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. जिसके बाद आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जप्त कर उसे अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
आरोपी
सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू पिता धनराज साहू उम्र 34 साल निवासी वार्ड नम्बर 8 थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB