रांग साइड से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, पसरा मातम, ड्राइवर ने किया सरेंडर, वाहन जप्त

A speeding truck coming from the wrong side hit a bike, a young man died tragically in the road accident, mourning spread, the driver surrendered, the vehicle was seized.

रांग साइड से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, पसरा मातम, ड्राइवर ने किया सरेंडर, वाहन जप्त

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिला मुख्यालय के मनेन्द्रगढ़ स्थित ईदगाह के पास NH-43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक नम्बर CG16 CU 3451 ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने युवक को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की पहचान 17 वर्षीय चांद खान पुत्र कयूम खान के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 1 लोको, मनेन्द्रगढ़ का निवासी था. चांद खान स्थानीय गैरेज में काम करता था और रोजाना की तरह अपने काम पर जा रहा था.
रॉन्ग साइड से आ रहा था तेज रफ्तार ट्रक
यह घटना मौहारपारा के पास NH-43 पर हुई. सामने से रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
इस हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि हादसे के बाद ट्रक चालक ने खुद सिटी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी.
कोतवाली थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने बताया कि युवक मोहमद चांद अपने घर से काम करने के लिए जा रहा था, तभी अरब बाबा के पास एनएच-43 पर ट्रक CG16 CU 3451 ने तेज और लापरवाही पूर्वक इसे टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB