फोटो काॅपी और ऑनलाइन सेंटर पर RPF का छापा, 4 दिनों में 7 कालाबाजारी करने वालों को दबोचा, रेलवे टिकटों की कालाबाजारी का दलाल गिरफ्तार
RPF raids photocopy and online centers, arrests 7 black marketers in 4 days, arrests railway ticket black marketer
बिलासपुर : स्टेशनरी, फोटो कॉपी एवं ऑनलाइन सेंटर दुकान से ऑनलाइन रेलवे की ई–टिकट की दलाली करते एक युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से करीब 25 हजार रुपए के टिकटों का कारोबार मिला. बता दें कि आरपीएफ ने नागपुर डिवीजन में चार दिनों में 7 टिकट दलालों पर कार्रवाई कर 3 लाख 3100 रुपए के टिकटों का अवैध कारोबार पकड़ा है. सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.
गर्मी और छुट्टियों का मौसम आते ही ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर मारामारी शुरू हो जाती है. इसका पूरा फायदा रेलवे की रिजर्वेशन टिकटों की दलाली करने वाले उठाते हैं. ऐसे लोगों पर आरपीएफ की नजर है. रेलवे सुरक्षा बल के सेटलमेंट पोस्ट ने खबर के आधार पर सोमवार को सकरी मेनरोड स्थित श्री स्टेशनरी फोटो कॉपी और ऑनलाइन सेंटर पर छापा मारा.
दुकान संचालक तुलेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसके खुद के नाम की एक यूजर आईडी से आरक्षित ई–टिकट बनाया है. जिसकी कीमत 24 हजार 518 रुपए थी. इस दौरान मोबाइल से बनाई गई टिकटों की जांच शुरू की गई तो उसकी आईडी से 15 और बनाई गई टिकटों की जानकारी मिली. इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत जुर्म दर्ज किया है. मौके पर 15 ई-टिकट और इलेक्ट्रानिक उपकरण को जब्ती बनाया गया. साथ ही सकरी थाना को खबर कर आरोपी को आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर लाया गया.
ऑनलाइन ई–टिकट बनाने वालों पर नजर आईआरसीटीसी के सर्वर से होती है. एक आईडी से यात्री काे एक महीने में सिर्फ 6 टिकटें की बनाने की अनुमति होती है. लेकिन कुछ ऐसे आईडी हैं. जो हर महीने 10 से 12 टिकटें बना रहे थे. ऐसे सभी आईडी की जानकारी आईआरसीटीसी संबंधित रेल मंडल रेलवे सुरक्षा बल को उपलब्ध कराता है. इसके बाद आईआरसीटीसी इन पर निगरानी करता है. ऐसे ही इन दिनों आरपीएफ कार्रवाई कर रही है.
रेलवे प्रशासन ने आम जनता से अपील किया कि वे अधिकृत काउंटरों से ही टिकट लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी फौरन हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें. ताकि इस अवैध नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
गोंदिया में आरोपी से 75 हजार के ई-टिकट जब्त
गोंदिया रेल सेवा आज के परिप्रेक्ष्य में भारत की लाइफलाइन के रूप में काम कर रही है. यह यात्रा का सरल व आरामदायक साधन होने के कारण रोजाना लाखों यात्री रेलवे के माध्यम से एक राज्य से दूसरे राज्य तथा एक शहर से दूसरे शहर की सफ़र करते हैं. लेकिन त्योहारी सीजन, गर्मी की छुट्टियों तथा वैवाहिक सीजन के दौरान यात्रियों की तादाद में अत्यधिक वृद्धि होने से रेलवे टिकटों का अवैध व्यापार और कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हो जाते हैं और यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर निर्धारित दर से ज्यादा रकम वसूल कर टिकटों का अवैध व्यापार करते हैं.
इसी के मद्देनजर मुन्नवर खुर्शीद, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दपूम रेलवे, बिलासपुर के निर्देशन तथा दीप चन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त /रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन में रेसुब नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत रेलवे टिकटों की कालाबाजारी व अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में मंडल के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 7 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान इनके पास से पर्सनल यूजर आईडी के माध्यम से बनाए गए आरक्षित ई-टिकट, मोबाइल फोन, कंप्यूटर सिस्टम व लैपटॉप बरामद किए गए, इन सभी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत संबंधित रेसुब पोस्ट में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



