महासमुंद में मवेशियों को कत्लखाने ले जाते तीन तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर भेजा जेल, कई मवेशी बरामद
Police arrested three smugglers taking cattle to slaughter house in Mahasamund red handed and sent them to jail many cattle recovered
महासमुंद : महासमुंद पुलिस ने मवेशियों को कत्लखाने ले जाते तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से खबर मिली कि ग्राम मुढैना में वाहन नम्बर CG04 MP 4077 में मवेशीयों को लोड कर रहे हैं और मवेशियों को कत्लखाना उडीसा राज्य में बेचने के लिए ले जा रहे हैं.
पुलिस ने मुखबीर के बताये गये स्थान पर दबिश दी. जहां वाहन नम्बर CG04 MP 4077 में (01) जयप्रकाश जोशी पिता हिराराम जोशी उम्र 24 साल निवासी ग्राम बाराडेरा थाना विधानसभा रायपुर जिला रायपुर, (02) लोकेश सतनामी पिता मदन सतनामी उम्र 30 साल निवासी बरौडा बाजार थाना व जिला महासमुंद और (03) पराग आंवडे पिता हेमधर आंवडे उम्र 40 साल निवासी भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुंद मिले.
आरोपिगणों और उनके संयुक्त आधिपत्य के वाहन टाटा अल्ट्रा 1041 ट्रक नम्बर CG04 MP 4077 की तलाशी ली गई. तलाशी में ट्रक के ट्राली में क्रुरता पूर्वक कृषक पशु भैंस भैंसा प्रजाति के 12 मवेशी लदा हुआ पाया गया.
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 4, 6,10 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 एवं 11 घ पशु क्रुरता अधिनियम का अपराध घटित होना पाये जाने से जयप्रकाश जोशी, लोकेश सतनामी, पराग आंवडे को गिरफ्तार किया गया. मौके पर आरोपियों के खिलाफ देहाती नालसी क्रमांक 00/24 धारा 4, 6,10 छग कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 एवं 11 घ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत जुर्म कायम किया गया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
पुलिस मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी : जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाने की पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम के साथ शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल हो गए. जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की भैंस और एक वाहन बरामद किया है.
मुंगरा बादशाहपुर थाने के पुलिसकर्मी सतरिया चौकी क्षेत्र से सुजानगंज ओवरब्रिज की तरफ गश्त कर रहे थे. तभी उन्हें स्वाट टीम के प्रभारी रामजनम यादव का फोन आया. उन्होंने उन्हें बताया कि अपराधियों का एक संगठित गिरोह एक पिकअप ट्रक में देखा गया है. जो पशु चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. एक पिकअप ट्रक पर 7-8 अपराधी सवार थे. जो एक गांव से पशु चोरी कर रामनगर की तरफ भाग रहे थे.
खबर मिलने पर पुलिस टीम हाईवे से रामनगर जाने वाली सड़क की तरफ बढ़ी. पुलिस की गाड़ियों को आता देखा पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी और तेज गति से पीछे मोड़कर जानबूझ कर पीछा कर रही स्वाट टीम की गाड़ी में टक्कर मार दी. जिससे स्वाट गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. पिकअप के पीछे खड़े बदमाशों ने स्वाट और पुलिस की गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंके. जिससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई. बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की. बार-बार आत्मसमर्पण करने के आह्वान के बावजूद बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते रहे.
आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की. जिसमें जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के सुकरना गांव निवासी पंचम प्रजापति और सुल्तानपुर के करौदी कला थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी संतोष घायल हो गए. दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
उनके खिलाफ मुंगरा बादशाहपुर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में कानूनी कार्यवाही की जा रही है. फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
हाइवे पर चेकिंग के दौरान 5 गौ तस्कर गिरफ्तार, कई गौवंश बरामद
भदोही : भदोही जिले की औराई थाना पुलिस ने गुरुवार की रात में दो पिकअप वाहनों में वध के लिए ले जाए जा रहे 5 गौवंश के साथ गौ तस्करों के गिरोह के पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक जिले की औराई थाना पुलिस बीती रात में दो अलग-अलग टीमें गठित कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पीछा करते हुए कोठरा ओवरब्रिज के पूर्वी छोर व एचपी राधिका पेट्रोल पम्प के पास से दो अलग-अलग पिकअप वाहनों की जांच की गई.
जांच में जनपद के रास्ते बिहार ले जाए जा रहे 5 गौवंश जिंदा बरामद किए गए. इस कार्रवाई के दौरान पांच गौ तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस ने गिरफ्तार गौ तस्करों, गोवंश व वाहनों को कब्जे में ले लिया.
गिरफ्तार पशु तस्करों सूबेदार यादव पिता सुरेश चन्द्र यादव उम्र 29 साल, धर्मराज यादव पिता शिवबहादुर यादव उम्र 19 साल, रविकांत मिश्रा पिता शिवकांत मिश्रा उम्र 31 साल, मनीष तिवारी पिता शिवपूजन तिवारी उम्र 19 साल और आनंद तिवारी उर्फ सोनू पिता रामपूजन तिवारी उम्र 28 साल निवासीगण लक्षागृह थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार
झांसी : पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार रुपए का इनामी गौ-तस्कर घायल हो गया. पुलिस की माने तो गौ-तस्कर पिछले सवा दो साल से फरार था. जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी थी. इधर गौ-तस्कर एक मामले में पैरवी के लिए कचहरी आया था.
रक्सा थाना क्षेत्र के अठौंदना के पठारी तिराहे पर पुलिस टीमें चेकिंग कर रही थी. तभी नयागांव की तरफ से बाइक पर सवार युवक को देख पुलिस ने टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया. लेकिन पुलिस को देख युवक बाइक लेकर भागने लगा. इससे संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया.
पुलिस का दावा है कि युवक एक पत्थर की आड़ लेकर फायरिंग करने लगा. पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की तो गोली युवक के पैर में लगने वह ष्घायल हो गया. पुलिस ने युवक को पकड़कर पूछताछ की तो युवक ने बताया कि उसका नाम रमेश बंजारा पुत्र श्यामलाल बंजारा निवासी रानपुर जिला कोटा राजस्थान का रहने वाला है.
पुलिस ने उसके कब्जे से देशी तमंचा और दो खोखा कारतूस, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व 600 रुपए बरामद किए पुलिस की माने तो 15 जून 2022 को जीएसटी टीम ने सिजवाहा के पास चेकिंग कंटेनर पकड़ा था. इसमें 47 पशु भरे थे. जिसमें 40 पशुओं की मौत हो गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



