पुलिस ने किया सूने मकान में चोरी की तीन घटनाओं का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नगदी बरामद
Police solved three incidents of theft in vacant houses within 24 hours, arrested four people, including a minor, and recovered jewellery and cash worth lakhs.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से सोना-चांदी के जेवर, बर्तन और नगदी समेत करीब 3 लाख 70 हजार रुपये का सामान बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक हरदी महामाया गांव में रहने वाले दाऊ राम साहू ने अपने घर में हुई चोरी की शिकायत बलौदा थाने में दर्ज कराई कि घर में ताला लगाकर बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे चांदी के करधन, पायल, अंगूठी, सोने की फुली और नगदी रकम चोरी कर ली.
वहीं इसी गांव में आनंद मोहन पांडेय के घर से भी सोना-चांदी के जेवर और नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये की चोरी की घटना सामने आई थी. इसके अलावा हरिओम साहू के घर का ताला तोड़कर पीतल और कांसा के बर्तन भी चोरी कर लिए गए थे.
तीनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की खबर के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
पूछताछ में गणेश केवट उर्फ बुट्टी, रोशन बरेठ और दिनेश बरेठ ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोना-चांदी के जेवर, बर्तन और नगदी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सूने मकान में चोरी, आरोपी व खरीददार दोनों गिरफ्तार
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में कुनकुरी के रेमते रोड़ मोहल्ले में हुई एक सूने मकान में हुई चोरी का जशपुर पुलिस ने खुलासा किया. आरोपी चोर और चोरी का समान खरीदने वाला खरीददार दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राकेश कुमार साय उम्र 38 साल रेंमते रोड कुनकुरी के एक किराए के मकान में ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके किराए के मकान के बगल में उसके बड़े पिताजी राम बिलास प्रसाद का मकान है. जिसके दोनों बेटे बाहर रहते हैं. घर में सिर्फ प्रार्थी के बड़े पिताजी और बड़ी मां ही रहती हैं. करीब 6 महीने पहले से उसके बड़े पिताजी, अपनी पत्नी के इलाज के लिए अपने बेटे के पास रांची में रह रहे थे. और घर की देखरेख की जिम्मेदारी प्रार्थी को दिए थे.
इसी दौरान 19 जनवरी 26 को प्रार्थी की बड़ी मां का निधन हो जाने पर प्रार्थी भी क्रियाकर्म के लिए रांची गया था. प्रार्थी 9 मार्च को जब रांची से वापस लौटा तो देखा कि उसके बड़े पिताजी रामबिलास प्रसाद के मकान का ताला टूटा हुआ है. और अंदर आलमारी भी खुला हुआ था. समान बिखरा पड़ा था. जिस प्रार्थी के द्वारा फोन के जरिए अपने बड़े पिताजी रामविलास प्रसाद को खबर करने पर उन्होंने बताया कि आलमारी में बड़ी मां के सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी का पायल, 5 चांदी की पैर में पहनने वाली साठी और करीब डेढ़ हजार रुपए चिल्हर रुपया था. उक्त सभी समान को किसी द्वारा चोरी कर ले जाया गया है.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 331(4),305(क) व 317(2) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया. जांच के दौरान पुलिस नेघटना स्थल का निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही थी. साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि संदिग्ध साहिल चौहान उर्फ मंटू, निवासी तुरी बस्ती कुनकुरी द्वारा अचानक से बहुत ज्यादा रकम खर्च किया जा रहा है. जिस पर पुलिस को शक होने पर, उसे हिरासत में लिया गया.
पूछताछ पर शुरुवात में संदिग्ध साहिल उर्फ मंटू के द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया. लेकिन बाद में उसने जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसी ने ही राम विलास प्रसाद के घर में चोरी किया है. और चोरी के सोने चांदी के जेवरात को बजरंग नगर कुनकुरी निवासी दिवाकर ताम्रकार को बीस हजार रुपए में बेच दिया गया है.
जिस पर पुलिस ने खरीदार दिवाकर ताम्रकार को भी हिरासत में लिया और उसके कब्जे से चोरी की सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी का पायल, 5 चांदी की पैर में पहनने वाली साठी, को जब्त कर लिया. पुलिस ने आरोपी चोर साहिल उर्फ मंटू की निशान देही पर, घर और आलमीरा के ताले को तोडऩे में इस्तेमाल लोहे की रॉड को भी जब्त कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



