झूठी हाजिरी भरने से रोजगार सहायक ने किया इंकार, मनरेगा और पीएम आवास योजना के दस्तावेज में पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी सर्वेश गिरफ्तार

Employment assistant refuses to submit false attendance, pours petrol on MNREGA and PM Awas Yojana documents and sets them on fire; accused Sarvesh arrested

झूठी हाजिरी भरने से रोजगार सहायक ने किया इंकार, मनरेगा और पीएम आवास योजना के दस्तावेज में पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी सर्वेश गिरफ्तार

सूरजपुर : शासकीय कार्य में बाधा डालकर मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े सरकारी रिकॉर्ड को आग के हवाले करने वाले आरोपी को चौकी बसदेई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सरकारी दस्तावेजों को पेट्रोल डालकर जला दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बांसापारा के रोजगार सहायक हीरा सिंह ने चौकी बसदेई में शिकायत दर्ज कराई कि 7 मार्च 2026 की शाम वह सरपंच संतोष सिंह और सचिव राधेश्याम के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान का ऑनलाइन रिकॉर्ड देखने के लिए आवास मित्र आशीष साहू के घर गए थे. इसी दौरान गांव का निवासी सर्वेश साहू वहां पहुंचा और मनरेगा की हाजिरी भरने को लेकर गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा. इसके बाद उसने मारपीट करते हुए उनके हाथ में रखे झोले से मनरेगा और आवास योजना से जुड़े दस्तावेज छीन लिए और उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिससे पूरा रिकॉर्ड जल गया.
घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 296(बी), 351(2), 115(2), 121(1), 132 और 324(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सर्वेश साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 24 साल निवासी ग्राम बांसापारा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल और उनकी टीम की अहम भूमिका रही.
आरोपी
सर्वेश साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 24 साल निवासी ग्राम बांसापारा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB