इंजीनियर युवती ने की खुदकुशी, गर्ल्स हॉस्टल में फांसी के फंदे से लटका मिला शव, मौत से इलाके में फैली सनसनी, कमरे में मिला सुसाइड नोट

A young engineer committed suicide, her body was found hanging from a noose in the girls' hostel, her death caused a sensation in the area, police started investigating

इंजीनियर युवती ने की खुदकुशी, गर्ल्स हॉस्टल में फांसी के फंदे से लटका मिला शव,  मौत से इलाके में फैली सनसनी, कमरे में मिला सुसाइड नोट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र स्थित जिंदल गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को एक महिला इंजीनियर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका की पहचान मोनालिसा नायक उम्र 30 साल के रुप में हुई. जो ओडिशा के केउंझर जिले की रहने वाली थीं और जिंदल स्टील प्लांट में इंजीनियर पद पर कार्यरत थीं. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर  ओडिशा के केन्दुझर की रहने वाली मोनालिसा नायक पिछले कुछ समय से जिंदल स्टील प्लांट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं. मोनालिसा दोपहर में अपनी सहेली के साथ वार्षिक मेडिकल चेकअप कराने जिंदल फोर्टिस अस्पताल गई थी. शाम करीब 4 बजे वह हॉस्टल लौटी. लेकिन करीब 5 बजे जब उनकी सहेली ने दरवाजा खटखटाया और फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद हॉस्टल मैनेजर ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला. जहां मोनालिसा का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला. कमरे में सुसाइड नोट मिला है. जिसमे लिखा है कि कंपनी से मिलने वाला पैसा पिता को दे देना.
घटना की खबर पर कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में इसे खुदकुशी का मामला माना जा रहा है. हालांकि खुदकुशी की वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही चल सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t