स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, सर्पदंश का इलाज कराकर लौट रही महिला की मौत, बेटी गंभीर घायल, इलाके में शोक का माहौल
Scorpio went out of control and overturned, woman returning after getting treatment for snakebite died, daughter seriously injured, mourning in the area
बलरामपुर/रामानुजगंज : बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत बागरा के पास मंगलवार देर शाम एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक महिला की मौत हो गई. जबकि उनकी बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने बच्चों का सर्पदंश का इलाज बलरामपुर जिला अस्पताल से कराकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बागरा में स्कॉर्पियो तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड जाने के कारण नियंत्रण खो बैठी और कई मीटर दूर जाकर पलट गई. इस हादसे में महिला मैनबास पति देवसाय उम्र 42 साल की मौत हो गई. जबकि उनकी बेटी परमिला पिता देवसाय उम्र 17 साल गंभीर घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



