नहर के पास मिली युवती की जली हुई लाश, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी खबर, मौके पर पहुंची पुलिस-फॉरेंसिक टीम, धारदार हथियार बरामद

A young woman's charred body was found near a canal. Morning walkers reported the incident. Police and forensic teams arrived at the scene, and sharp-edged weapons were recovered.

नहर के पास मिली युवती की जली हुई लाश, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी खबर, मौके पर पहुंची पुलिस-फॉरेंसिक टीम, धारदार हथियार बरामद

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोमवार सुबह एक युवती की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव के करगाडीह रोड पर झाड़ियों के पास शव मिलने की खबर स्थानीय ग्रामीणों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस को दी. शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का मालुम हो रहा है. जिसमें सबूत मिटाने के लिए शव को जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे आसपास के कुछ लोग टहलने निकले थे. तभी उन्हें झाड़ियों में धुआं और जले हुए कपड़ों जैसी गंध महसूस हुई. पास जाकर देखने पर उन्हें एक युवती का जला हुआ शव दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने फौरन उतई पुलिस को खबर दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंचाई गई.
मौके की जांच के दौरान अधिकारियों को कई ऐसे संकेत मिले हैं. जो यह दर्शाते हैं कि युवती की हत्या कहीं और कर उसकी लाश यहां लाकर जलाई गई है. शरीर के ऊपरी हिस्से पर धारदार हथियार जैसे किसी ठोस वस्तु से वार के निशान दिखाई दे रहे हैं. फॉरेंसिक टीम यह भी जांच कर रही है कि हत्या स्थल यही है या शव को किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया.
युवती की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. लेकिन जले होने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में गुमशुदगी की हालिया रिपोर्टों की पड़ताल कर रही है. साथ ही शव के पास मिले अवशेष, कपड़ों के टुकड़े, और जलाए गए स्थान की बनावट से अहम सबूत इकठ्ठा किए हैं.
एसपी दुर्ग ने मामले को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि प्राथमिक रुप से यह साफ है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने के मकसद से शव को आग के हवाले किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. ताकि घटना स्थल पर किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की आवाजाही का सुराग मिल सके. करगाडीह रोड पर रात के समय वाहनों की कम आवाजाही होने के बावजूद इस एरिया से गुजरने वाले किसी वाहन ने घटना को अंजाम दिया हो सकता है.
उतई थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी परिजन या ग्रामीण ने युवती की पहचान नहीं की है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जिसकी रिपोर्ट से मौत का समय, तरीका और उपयोग किए गए हथियार की पुष्टि होगी। पुलिस स्थानीय क्षेत्रों में घर-घर जाकर पूछताछ कर रही है और गुमशुदा लड़कियों की सूची तैयार कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t