दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान युवक ने किया हमला, मचा हड़कंप, गुजरात का आरोपी राजेश गिरफ्तार
A youth attacked Delhi Chief Minister Rekha Gupta during public hearing, causing commotion, accused Rajesh from Gujarat arrested
नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज जनसुनवाई कर रही थीं तभी एक शख्स ने उन पर हमला कर किया उन्हें थप्पड़ मारे और गाली भी दी. इसके बाद हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी हमलावर गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेश सकरिया उम्र करीब 41 साल को हिरासत में ले लिया है. दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी हमलावर ने जनसुनवाई के दौरान पहले सीएम रेखा को कागज सौंपा. जैसे ही रेखा गुप्ता ने कागज अपने हाथ में लिया. आरोपी ने चिल्लाते हुए उन पर थप्पड़ रसीदने शुरू कर दिया. सिर्फ इतना ही नहीं. उसने गाली-गलौच भी की है. सूत्रों का कहना है कि हमलावर कोर्ट के कुछ पेपर्स लेकर सीएम के पास जनसुनवाई में आया था.
जैसे ही सीएम रेखा गुप्ता पर अटैक हुआ. हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सुरक्षा में तैनात अधिकारी दौड़े. उन्होंने हमलावर को हिरासत में ले लिया है. जब तक उसे हिरासत में लिया जाता. तब तक हमलावर ने सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मार दिया. इस अप्रत्याशित हमले से रेखा गुप्ता भौंचक रह गई. उन्हें समझ नहीं आया कि उनके साथ ऐसा कैसे हो गया. फिलहाल सीएम रेखा गुप्ता की मेडिकल जांच जारी है. अब सवाल है कि आखिर हमलावर का मकसद क्या था? ऐसी क्या मजबूरी थी कि उसने सीएम पर हमला किया? क्या यह कोई साजिश है?
फिलहाल हमलावर को सिविल लाइन थाने में रखा गया है. उससे पूछताछ जारी है. आरोपी के हाथ में कोर्ट के कुछ कागजात मिले हैं. कहा यह भी जा रहा है कि आरोपी ने सीएम रेखा गुप्ता पर पत्थर फेंकने की भी कोशिश की थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावर दिल्ली का ही निवासी है. और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है.अभी तक उसके हमले की वजह का खुलासा नहीं हुआ है. रेखा गुप्ता पर हमले की भाजपा ने निंदा की है.बहरहाल सीएम रेखा गुप्ता पर अटैक की खबर गृह मंत्रालय को दे दी गई है.
फिलहाल सीएम पर हमले के बाद आरोपी शख्स से दिल्ली पुलिस की टीमें पूछताछ कर रही हैं. डीसीपी नॉर्थ जिला समेत कई अधिकारी मौके का मुआयना कर रहे हैं. आखिर आरोपी की एंट्री कैसे हुई और वो वहां तक कैसे पहुंचा. इस बारे में स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि सीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है.
उधर, पूर्व सीएम आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है. लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है. लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी. आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.
अब कुछ सवाल हैं जो सबके मन में उठ रहे हैं?
–आखिर इतनी सुरक्षा के बाद भी आरोपी की एंट्री कैसे हुई?
-आरोपी अकेले आया था या साथ में कोई और भी था?
-क्या पहले उसने आकर देखा था कि एक्सेस आसान है या नहीं?
-क्या यह इंस्टैंट रिएक्शन है या सोची समझी साजिश?
-आखिर पुलिस ने तुरंत एक्शन क्यों नहीं लिया?
-मुख्यमंत्री पर हाथ उठाने की आखिर इतनी हिम्मत कैसे हुई?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=a_t



