खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव और राजेश अग्रवाल ने ली मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ, तीनों नए मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा

Khushwant Saheb, Gajendra Yadav and Rajesh Aggarwal took oath of office and secrecy, portfolios of the three new ministers were divided

खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव और राजेश अग्रवाल ने ली मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ, तीनों नए मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट में बुधवार को तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल के समक्ष अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और खरसिया विधायक गजेंद्र यादव ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली.
गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य दिया गया है. राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व​ विभाग संभालेंगे. वहीं ​​​​​​खुशवंत साहेब कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास सौंपा गया है.
शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट के अन्य सदस्य, भाजपा संगठन के पदाधिकारी और आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t