Apple के बाद Google Pixel को समझ आ गई भारत की अहमियत
After Apple Google Pixel understood : Google Pixel 8- ऐपल भारत में iphone बना रहा है. अब गूगल भी घरेलू और निर्यात जरूरतों को पूरा करने के लिए पिक्सल 8 का निर्माण करना चाहती है. भारत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब बनकर उभर रहा है.
After Apple Google Pixel understood : Google Pixel 8- ऐपल भारत में iphone बना रहा है. अब गूगल भी घरेलू और निर्यात जरूरतों को पूरा करने के लिए पिक्सल 8 का निर्माण करना चाहती है. भारत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब बनकर उभर रहा है. आईफोन निर्माता ऐपल (Apple iphone) के बाद अब गूगल (Google) भी भारत में स्मार्टफोन बनाने के लिए तैयारियां कर रहा है. अब खबर आई है कि गूगल अपने फ्लैगशिप फोन ‘गूगल पिक्सल 8’ (Google Pixel 8) का निर्माण भारत में करेगा. गूगल के लिए भारतीय कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज पिक्सल 8 बनाएगी. इस साल सितंबर तक भारत में इस शानदार स्मार्टफोन का उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है.
यदि भारत में गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो बनते हैं, तो इससे घरेलू मार्केट में इस फोन की कीमत कम होने की संभावना है; फिलहाल भारत में पिक्सल 8 (8GB RAM, 128 GB Storage) की कीमत 75999 रुपये से शुरू होती है जबकि पिक्सल 8 प्रो का रेट 106999 से शुरू होता है.
डिक्सन बनाएगी पिक्सल 8
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ सरकारी और इडस्ट्री सूत्रों ने बताया है कि डिक्सन टेक्नोलॉजीज का चुनाव पिक्सल 8 फोन बनाने के लिए किया गया है. ट्रायल प्रोडक्शन जल्द शुरू हो सकता है. गूगल भारत में बनने वाले पिक्सल 8 स्मार्टफोन को भारत में बेचने के साथ ही दूसरे देशों को निर्यात करने की योजना भी बना रही है. गौरतलब है कि पिछले अक्टूबर में गूगल ने भारत में पिक्सल 8 के निर्माण की योजना का खुलासा किया था.
गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा, उन्होंने, ” हमने #GoogleforIndia में स्थानीय स्तर पर पिक्सेल स्मार्टफोन बनाने की योजना साझा की है और उम्मीद है कि पहला डिवाइस 2024 में लॉन्च होगा. हम भारत के डिजिटल विकास में एक विश्वसनीय भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं, मेक इन इंडिया के लिए समर्थन की सराहना करते हैं.”
एक साल से थी पार्टनर की तलाश
गूगल भारत में संभावित भागीदार की तलाश के लिए कई पिछले एक साल से कई कंपनियों से बातचीत कर रही थी. अब डिक्सन टेक्नोलॉजीज का चुनाव पिक्सल 8 के निर्माण के लिए किया गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, हालांकि इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने इंकार किया है और कंपनी के चेयरमैन सुनील वछानी से भी संपर्क नहीं किया जा सका.(एजेंसी)



