Bollywood News : अरबाज खान शौरा खान से शादी करने को लेकर लाइमलाइट में हैं...

Bollywood News : अरबाज खान इन ‎दिनों एक बार ‎फिर शादी करने जा रहे हैं। वह मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान से शादी करने को लेकर लाइमलाइट में चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर

Bollywood News : अरबाज खान शौरा खान से शादी करने को लेकर लाइमलाइट में हैं...

Bollywood News : अरबाज खान इन ‎दिनों एक बार ‎फिर शादी करने जा रहे हैं। वह मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान से शादी करने को लेकर लाइमलाइट में चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर अरबाज खान पिछले काफी समय से सेकंड मैरिज को लेकर चर्चा में हैं। मलाइका और फिर जॉर्जिया से अलग होने के बाद अरबाज का नाम अब शौरा खान के साथ जुड़ने लगा जिनके साथ एक्टर जल्द निकाह करते देखे जा सकते हैं।

शादी की अटकलों पर अरबाज ने यूनिक स्टाइल में जवाब दिया है। सलमान खान के भाई अरबाज खान इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के लंबे टाइम बाद अरबाज अब शादी करने को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने उमंग 2023 के कार्यक्रम में इन खबरों पर अनोखे अंदाज में अपनी सेकंड मैरिज से जुड़े सवाल का जवाब दिया है।

Arbaaz Khan-Shura Wedding : अरबाज खान ने किया शौरा से निकाह, नजर आए बेहद  खूबसूरत, देखें अनसीन फोटोज - Live 7 TV

खबर यह भी है कि अरबाज खान मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान से शादी करने वाले हैं। बीते दिनों मुंबई में आयोजित किए गए उमंग 2023 के रेड कार्पेट पर अरबाज की तस्वीरें बाहर आई और दूसरी शादी के लिए बधाई दी गई। इस दौरान अरबाज ने‎ जिस स्टाइल में आंसर दिया कि ये लगभग पक्का हो गया कि एक्टर एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं।

वेन्यू के बारे में पूछे जाने पर अरबाज ने एनिमल के बॉबी देओल स्टाइल में मुंह पर उंगली रखते हुए चुप्पी साध ली। हालांकि, उनकी स्माइल ने सब कुछ बयां कर दिया। अरबाज खान का यह इशारा काफी था कि उनकी शादी को लेकर अफवाह नहीं उड़ रही। बता दें ‎कि शौरा और अरबाज की पहली मुलाकात फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। दोनों की पहले दोस्ती और फिर उनमें प्यार हो गया।(एजेंसी)