आधी रात गांव में घर से बुलाया बाहर, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर ली जान, आरोपी मौके से फरार, इलाके में दहशत का माहौल

Called out of the village home at midnight, killed in a sharp-edged weapon attack, accused flees the scene, panic grips the area

आधी रात गांव में घर से बुलाया बाहर, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर ली जान, आरोपी मौके से फरार, इलाके में दहशत का माहौल

बीजापुर : बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एर्रापल्ली गांव में सनसनीखेज वारदात हुई. शुक्रवार की रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक पर नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी का शक जताते‌ हुए हत्या की गई है. हालांकि घटना की अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात नक्सली गांव में पहुंचे और बुदरा को घर से बाहर बुलाया. इसके बाद धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए. सुबह ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली तो गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतक बुदरा पहले नक्सली संगठन से आत्मसमर्पण कर चुका था और इसके बाद वह अपने गांव एर्रापल्ली में ही रह रहा था. इसी बात को लेकर नक्सली उस पर लगातार शक कर रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि इसी शक के चलते नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया.
वारदात की खबर मिलते ही सुरक्षा बलों को अवगत कराया गया. पामेड़ थाना पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके के लिए रवाना हुई. सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की संभावना है. इस वारदात ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित इलाकों में आत्मसमर्पित नक्सलियों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से इस घटना को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. अधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. वहीं, हत्या के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t