इलाइची माउथ फ्रेशनर नहीं है, कई बड़ी बीमारियों को दे सकती है मात...
Health Benefits of Green Cardamom : छोटी इलायची यानी हरी इलाइची तो आप अक्सर ही माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाते होंगे. लेकिन इस बात से शायद ही वाकिफ हों कि हरी इलायची सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है.
Health Benefits of Green Cardamom : छोटी इलायची यानी हरी इलाइची तो आप अक्सर ही माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाते होंगे. लेकिन इस बात से शायद ही वाकिफ हों कि हरी इलायची सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. इसको खाने से कई बड़ी बीमारियों को खुद से दूर रखा जा सकता है. आइए मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक जानते हैं हरी इलायची खाने के फायदों के बारे में.

हरी इलायची के पोषक तत्व : हरी इलायची में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. जिसकी वजह से छोटी इलायची सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है.

ओरल हेल्थ के लिए बेहतर है: हरी इलायची सिर्फ मुंह की दुर्गंध को ही नहीं दूर करती है, बल्कि यह ओरल इंफेक्शन, कैविटी और स्वेलिंग को भी दूर रखने में भी मददगार होती है. अच्छी ओरल हेल्थ के लिए आप रोजाना हरी इलायची चबा सकते हैं.

लिवर हेल्दी रहता है: हरी इलायची खाने से लिवर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. इसमें डिटॉक्सीफाइंग एजेंट होता है जो टॉक्सिन को शरीर से निकालता है, जिससे लिवर से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है.

कैंसर से रखे दूर: हरी इलायची का सेवन कैंसर को दूर रखने में भी मदद कर सकता है. इसमें एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज होती हैं, जो कैंसर सेल्स को कम करने में मदद करती हैं. ऐसे में हरी इलायची का सेवन करके आप खुद को कैंसर से बचा सकते हैं.

दिल की सेहत को रखे दुरुस्त: हरी इलायची को रोजाना अपने आहार में शामिल करने से आप दिल की बीमारी से बच सकते हैं. हरी इलायची में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो हार्ट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. इसके सेवन से हार्ट सम्बंधित समस्याओं का खतरा कम हो जाता है.

कोलेस्ट्रॉल और बीपी नियंत्रित रखती है: हरी इलायची कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के साथ ही टाइप 2 डायबिटीज और ओबेसिटी सहित हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करती है. इन समस्याओं से जूझ रहे व्यक्ति के लिए हरी इलायची खाना फायदेमंद हो सकता है.(एजेंसी)



