Health News : फूलगोभी ही नहीं उसके पत्ते होते हैं अनेक गुणों से भरपूर...
Health News : सर्दियों के मौसम में फूलगोभी की खूब बिक्री होती है। लोग इससे आचार, सब्जी, पराठें और पकौड़े आदि बनाते हैं। क्या आपको पता है फूलगोभी के पत्ते में अनेक गुणों से भरपूर होते हैं
Health News : सर्दियों के मौसम में फूलगोभी की खूब बिक्री होती है। लोग इससे आचार, सब्जी, पराठें और पकौड़े आदि बनाते हैं। क्या आपको पता है फूलगोभी के पत्ते में अनेक गुणों से भरपूर होते हैं। इन पत्तों में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, आयरन और फाइबर होता है। फूलगोभी के पत्ते में विटामिन ए, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है।
मधुमेह रोगियों के लिए फूलगोभी के पत्ते को बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज लेवल कम होता है। फूलगोभी के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। यह फ्री रेडिकल से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। फूलगोभी की पत्तियों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। इन पत्तियों को खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। फूलगोभी की पत्तियों का सेवन रतौंधी में भी फायदेमंद है।(एजेंसी)