कांग्रेस पार्टी का 26 जनवरी तक 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी संविधान रक्षक अभियान शुरु, संविधान विरोधी ताकतों से कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा -कमलेश
Congress party 60 day nationwide constitution protection campaign begins till January 26 Congress struggle against anti constitutional forces will continue Kamlesh
रायपुर : कांग्रेस पार्टी ने 26 नवंबर से 26 जनवरी तक 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी संविधान रक्षक अभियान शुरु करने का फैसला लिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस अभियान को लेकर बताया कि कांग्रेस हमेशा हमारे संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा के लिए खड़ी रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की विफलता को उजागर करेंगे. छत्तीसगढ़ में भी कैंपेन चलेगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा हमारे संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा के लिए खड़ी रही है.
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दशक में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार द्वारा संविधान की नींव को कमजोर करने और सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कमजोर करने के व्यवस्थित प्रयास किया है. इस 60 दिवसीय ‘‘संविधान रक्षक अभियान’’ में पांच प्रमुख विषयों को आमजनता के ससामने उजागर किया जायेगा.
प्रत्येक विषय के लिये 10 दिवसीय अवधि तथा पांच विषय निर्धारित किए गए हैं. इस अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में संविधान और समानता की लड़ाई लड़ना, देश में असमानता और इसे संबोधित करने में भाजपा की केंद्र सरकार की विफलता को उजागर करना,एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, गैर-अधिसूचित जनजातियों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ, हाशिए पर रहने वाले समुदायों की स्थिति खराब करने वाली नीतियों को उजागर करना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
भारतीय संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संविधान रक्षक अभियान शुरु किया गया है. इसी कड़ी में झारखंड में भी 60 दिवसीय अभियान शुरु किया गया. जिसकी शुरुआत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया. तथा पूरे प्रदेश में औपचारिक रूप से भी अभियान प्रारंभ हो गया। अभियान प्रारंभ करने के क्रम में बाबा साहब की प्रतिमा पर केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया तथा संविधान के प्रस्तावना का पाठ कर संविधान विरोधी ताकतों से संविधान तथा संविधान की मूल भावना के अनुसार देश हित की रक्षा का संकल्प लिया.
इस अवसर पर कमलेश ने कहा कि आज संविधान विरोधी ताकते संविधान की मूल भावना से एक दशक से खेलने का प्रयास कर रही है लेकिन कांग्रेस का संघर्ष ऐसी ताकतों के विरुद्ध लगातार जारी है. भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए संविधान एक पवित्र ग्रंथ के समान है और इसके साथ छेड़छाड़ की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है. भारतीय नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों की व्याख्या पूर्ण रूपेण इसमें की गई है और आज इसके ही प्रावधानों के कारण देश की एकता अखंड है. इसमें बदलाव की मनसा रखने वाली विचारधारा देश की एकता अखंडता के साथ खिलवाड़ करना चाहती है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसे बचाने के लिए संघर्ष के जिस रास्ते को अपनाना पड़ेगा उसे हम अपनाएंगे.
अभियान के दौरान संविधान के प्रावधानों के अनुरूप देश के वंचित तबको को उनका हक दिलाने की पहल की जाएगी। किस तरह भाजपा द्वारा गरीब विरोधी नीतियां और पूंजीवाद समर्थक रास्ते अपनाए जा रहे हैं, देश की अन्य जातियों को उनकी संख्या के अनुरूप हिस्सेदारी दिलाने के लिए जातिगत जनगणना के मूल उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। अभियान का मूल उद्देश्य जनता के साथ भाजपा आरएसएस मॉडल की सच्चाई बताना और औद्योगिक घरानो की समर्थक केंद्र सरकार की सच्चाई को सामने रखना। देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने के लिए किस तरह एजेंसियों का उपयोग करके विरोधी दलों को तोड़ा जा रहा है उसे जनता के सामने लाया जाएगा.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरीय कांग्रेस नेता अनादी ब्रह्म,जेपी भाई पटेल,राकेश सिन्हा, रवींद्र सिंह,सतीश पॉल मुजनी, जयशंकर पाठक,राजीव रंजन प्रसाद,संजय लाल पासवान, सोनाल शांति,विनय सिन्हा दीपू, अमूल्य नीरज खलको, राजन वर्मा,अभिलाष साहू,रियाज अंसारी,कमल ठाकुर गौतम उपाध्याय,संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह,नरेंद्र लाल गोपी, मतलूब इमाम,गोपाल उपाध्याय, फिरोज रिजवी मुन्ना,रमाकांत आनंद,बॉबी खान सहित अनेक लोग उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



