राजिम के त्रिवेणी संगम, रायपुर में नगर पालिका निगम के गेट के नजदीक और बिटांगीपाली नाला के पास युवक की मिली लाश, 3 मामलों से मचा हड़कंप

Dead body of a youth found near the gate of Municipal Corporation in Rajim Triveni Sangam Raipur and near Bitangipali drain 3 cases created stir

राजिम के त्रिवेणी संगम, रायपुर में नगर पालिका निगम के गेट के नजदीक और बिटांगीपाली नाला के पास युवक की मिली लाश, 3 मामलों से मचा हड़कंप

राजिम के त्रिवेणी संगम में मिली बारात में आए लापता युवक की लाश

राजिम : राजिम के त्रिवेणी संगम में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम के त्रिवेणी संगम महानदी के बीच सोरिद नगर धमतरी के रहने वाले देव कुमार उर्फ बसंत देवांगन उम्र 22 साल की लाश मिली है. सुबह नहाने गए लोगों ने जब लाश देखा तो इसकी खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही राजिम टी आई अमृतलाल साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.
पुलिस आशंका जता रही है कि कुछ दिन पहले नवापारा थाने में एक युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. लाश उसी युवक की है. युवक कुछ दिन पहले शादी में आया हुआ था. फिर वह अचानक लापता हो गया.  परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद नवापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. परिजनों को खबर दे दी गई है.
सोरिद नगर धमतरी निवासी देव कुमार उर्फ बसंत देवांगन पिछले दिनों सोमवार को अपने परिजनों के साथ नवापारा के परमेश्वरी मंदिर देवांगन पारा के पास बारात आया था. लेकिन रात में बारात वापसी के समय से नहीं दिखा. काफी खोजबीन करने पर भी कहीं पता नहीं चला. परिजनों ने मंगलवार को थाना गोबरा नवापारा में उनकी गुमशुदकी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसी दौरान आज सुबह राजिम पुलिस को खबर मिली की महानदी में किसी अज्ञात का शव औंधे मुह पड़ा है. शव पर चोट के निशान भी देखे गये. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई जारी रखा है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नगर पालिका निगम के गेट के पास अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

रायपुर : रायपुर नगर पालिका निगम जोन 04 के गेट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मृत अवस्था में मिला है. फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे खबर मिली कि एक व्यक्ति की लाश सड़क किनारे पड़ी हुई है. डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरुआती जांच में पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है. बुजुर्ग सड़क किनारे सोया करता था. और ठंड की वजह से उसकी मौत हुई हो सकती है. शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं.
आशंका जताई जा रही है कि ठंड के कारण उनकी जान गई है. फिलहाल, मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का मानना है कि वह घुमंतू किस्म का व्यक्ति था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बिटांगीपाली नाला के पास खेत में मिली लाश, लेनदेन के मामले को लेकर जताई जा रही हत्या की आशंका

महासमुंद/बसना : बसना थाना क्षेत्र में आज हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. बताया जा रहा है इस घटना में पति और पत्नी दोनों को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया गया. जिसमें पति की मौत और पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई. बताया जा रहा है पत्नी के गले के नस को काटने की कोशिश की गई. जिससे गंभीर रुप घायल होने पर उसे  रायपुर रिफर किया गया है. उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बरातू पटेल निवासी भठोरी का पैसे को लेकर विवाद था. जो कल बुधवार को दोपहर बिटांगीपाली नाला के पास खेत मे काम करने आया था. उसी समय गांव का ही एक अन्य व्यक्ति पुराने लेनदेन के मामले में बरातू पटेल से मिलने आया और दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद के बीच आरोपी ने बेरहमी से बरातू पटेल की हत्या कर दी और बरातू पटेल की पत्नी को भी हत्या करने की नियत से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई.
वहीं आज सुबह घटना की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. और इसकी खबर पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI