पिकअप की टक्कर से 3 युवकों को दर्दनाक मौत, आक्रोशित परिजनों ने टोल प्लाजा के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन, मुआवजे की मांग

Three youths died tragically in a collision with a pickup angry family members protested by placing the dead body in front of the toll plaza demanding compensation

पिकअप की टक्कर से 3 युवकों को दर्दनाक मौत, आक्रोशित परिजनों ने टोल प्लाजा के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन, मुआवजे की मांग

महासमुंद/पिथौरा : छत्तीसगढ़ के सराईपाली बसना में बीती रात नेशनल हाईवे पर छुईपाली टोल नाका के पास तीन बाइक सवार युवकों को तेज रफतार पिकअप वाहन ने कुचल दिया. जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. खबर मिलने पर बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हादसा बसना पुलिस थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 नवम्बर 2024 को बसना थाना अंतर्गत ग्राम गिधली निवासी प्रशांत बारिक अपने दो अन्य साथी मुकेश साहू और दुखनाशन बारिक के साथ मोटर सायकल प्लेटिना CG06 GC 0179 में काम करने के लिए सरायपाली गया था और वहां से रात करीब 7:30 बजे वापस घर आ रहे थे.
वे टोल प्लाजा के आगे बैगनडीह रोड़ के पास पहुंचे थे. तभी विपरित दिशा (रांग साईड) सिंघनपुर से आ रही बोलेरो पिकअप क्र. CG07 BX 0225 के चालक ने अपनी वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल नम्बर CG06 GC 0179 को सामने से ठोकर मार दिया. और पिकअप छोड़कर भाग गए.
जिससे प्रशांत बारिक के दाहिने हाथ, दाहिने पैर मुकेश साहू के मुह नाक के पास में और दुखनाशन बारिक के सिर में चोंट आने पर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सरायपाली ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत बारिक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान प्रशांत बारिक की मौत हो गई.
इस हादसे तीनों की मौत होने से गुस्साए लोगों ने छूईपाली टोल प्लाजा में शव को रखकर प्रदर्शन किया. जिसके चलते नेशनल हाईवे के दोनों तरफ करीब 2 किलोमीटर की लंबी लाइन लग गई थी. मोके पर पुलिस मौजूद रहा. मुआवजे के तौर पर क्रियाकर्म के लिए 1 लाख रुपये तत्काल मांग की जा रही थी. इसके अलावा मुआवजे के तौर पर 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की मांग की गई.
पुलिस ने इस मामले की शिकायत के बाद आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ 106(1)-BNS, 125(b)-BNS, 281-BNS के तहत जुर्म कायम किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI