योगाश्रम की आड़ में अवैध गांजा बिक्री, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में आरोपी बाबा गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त

Illegal ganja sale under the guise of yogashram, high-profile yoga guru accused under NDPS Act arrested, objectionable material also seized

योगाश्रम की आड़ में अवैध गांजा बिक्री, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में आरोपी बाबा गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त

डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां योग, अध्यात्म और ध्यान की आड़ में गांजा तस्करी की गतिविधियां संचालित हो रही थीं. पुलिस ने पवित्र प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास एक फार्म हाउस में छापेमारी कर खुद को योगगुरु बताने वाले कांती अग्रवाल उम्र 45 साल को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से करीब 2 किलोग्राम गांजा जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ में प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास स्थित एक फार्म हाउस में संचालित हो रहे कथित योगाश्रम की आड़ में गांजे की अवैध बिक्री का जिला पुलिस की टीम ने गुप्त खबर के आधार पर पर्दाफाश किया और एक कथित योगगुरु डोंगरगढ़ का स्थायी निवासी कांती अग्रवाल पिता प्रहलाद अग्रवाल उम्र 45 साल को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 10 साल से गोवा में योगाश्रम चला रहा था. जहां वह विदेशी पर्यटकों को योग और ध्यान की शिक्षा देता था. उसने यह भी दावा किया कि वह 100 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुका है और 10 से ज्यादा एनजीओ का डायरेक्टर है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी क्षेत्र में गोवा की तर्ज पर एक नया योगाश्रम स्थापित करने की तैयारी में था. लेकिन इस तथाकथित योग केंद्र की आड़ में वह गांजे की बिक्री कर रहा था. फार्महाउस में स्थानीय युवाओं और पर्यटकों को गांजा बेचा जा रहा था. जिससे कई युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है.
पुलिस ने फार्महाउस में दबिश देकर 1.993 किलोग्राम गांजा कीमत करीब ₹20,000 और फार्महाउस की दीवारों के पीछे गांजे की पुड़िया, सेक्स टॉय और नशीले इंजेक्शन छुपा कर बैठा था. पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है.  फार्महाउस के एक कमरे में कुछ ऐसे वीडियो उपकरण और विदेश से मंगाए बॉक्स भी मिले जिनकी जांच अब साइबर सेल कर रही है.
आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया. पुलिस अब कांती अग्रवाल के एनजीओ नेटवर्क, विदेशी संपर्कों और उसकी विदेश यात्राओं की गहन जांच कर रही है. प्राथमिक स्तर पर यह आशंका जताई जा रही है कि उसका संपर्क अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से हो सकता है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. ताकि छत्तीसगढ़ में सक्रिय अन्य नशा रैकेट का भी भंडाफोड़ किया जा सके.
आरोपी दिखने में एक तपस्वी संत की तरह सिर पर जटाएं,बड़ी दाढ़ी,नाक में नथुनी और होंठों पर शांति की बातें.. लेकिन हकीकत में यही बाबा आश्रम की ओट में गांजे का व्यापार, विदेशियों से बने संबंधों के जरिए अवैध दवाइयों का नेटवर्क और नशे के दलदल में स्थानीय युवाओं को धकेलने का धंधा चला रहा था. विदेशी महिलाएं, रिट्रीट पैकेज, मेडिटेशन कैंप — सब कुछ पैक और पॉलिश.. लेकिन इन सबके पीछे था गहरा पाखंड.. यही मॉडल अब वो डोंगरगढ़ में उतारना चाहता था.
सूत्र बताते हैं कि फार्महाउस में देर रात तक बाहरी लड़के-लड़कियों का आना-जाना था. इलाके के कुछ युवाओं को बाबा के ‘शांति शिविर’ में गांजा देकर ध्यान लगाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी. शक यह भी है कि यहां छोटे लेवल पर रेव पार्टियों जैसा कुछ शुरु करने की प्लानिंग चल रही थी.आश्रम बरामद चीजें सिर्फ अवैध नहीं, बल्कि समाज के लिए ख़तरनाक हैं. एक ऐसा बाबा जो गोवा के रंगीन अनुभव लेकर डोंगरगढ़ जैसे धार्मिक कस्बे में आया और यहां की पवित्रता के बीच नशे और वासना की फैक्ट्री खोल दी. यह मामला जितना सनसनीखेज है, उतना ही शर्मनाक भी, बाबा तरुण अब सलाखों के पीछे है. लेकिन उसके कनेक्शन अभी बाकी हैं. जांच एजेंसियां उसके विदेशी नेटवर्क, फंडिंग चैनल और पूरे गिरोह की तलाश में हैं. कहानी अभी बाकी है और यह कोई वेब सीरीज़ नहीं, डोंगरगढ़ की सच्ची कहानी है.
इस मामले ने न सिर्फ योग और अध्यात्म की छवि को धूमिल किया है. बल्कि यह भी दर्शाया है कि किस तरह अवैध काम करने वाले लोग धर्म और सेवा जैसे मंचों का दुरुपयोग कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और अगर अंतरराष्ट्रीय लिंक की पुष्टि होती है तो केंद्र स्तर तक रिपोर्ट भेजी जाएगी.
यह मामला छत्तीसगढ़ में चल रहे अवैध नशा व्यापार के खतरनाक पहलुओं को उजागर करता है. जो समाज के हर स्तर पर असर डाल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB