ब्लैक इनोवा में PRESS लिखकर कर रहे अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार, 15 पेटी मदिरा जब्त

Illicit liquor smuggling in a black Innova with PRESS written on it; police surrounded and arrested the accused, 15 cases of liquor seized

ब्लैक इनोवा में PRESS लिखकर कर रहे अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार, 15 पेटी मदिरा जब्त

अम्बिकापुर : शराब तस्करी का एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां लग्जरी इनोवा कार पर PRESS लिखकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी. आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया. यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर से मिली खबर पर इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में दरिमा-नवानगर के ग्राम अडची में घेराबंदी कर कार्रवाई की. इस दौरान लग्जरी इनोवा कार से मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब GOA की 15 पेटियां बरामद की गईं. जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रुप में हुई है, जो पहले सरकारी शराब दुकान में कार्यरत था. नौकरी से हटाए जाने के बाद वह शराब तस्करी के धंधे में शामिल हो गया. कार्रवाई के दौरान आबकारी पुलिस ने शराब के साथ-साथ लग्जरी इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है. फरार आरोपी की तलाश जारी है. और मामले में आगे की जांच की जा रही है.
आबकारी विभाग का कहना है कि यह मामला केवल शराब तस्करी तक सीमित (Press Written Innova) नहीं है. बल्कि ‘प्रेस’ लिखकर पहचान के दुरुपयोग का भी गंभीर मामला है. फरार आरोपी की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB