राजधानी में निगम ने तोड़ा डुमर तालाब के पास करीब 2400 वर्गफीट भूखंड में व्यवसायिक अनुमति के खिलाफ निर्माण व 12 ठेले और गुमटियां
In the capital, the corporation demolished the construction done against the commercial permission and 12 carts and kiosks in a plot of about 2400 sq. ft. near Dumra pond.
रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 8 जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व और उप अभियंता लोचन प्रसाद चैहान की मौजूदगी में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अवैध निर्माण और स्वीकृति विपरीत निर्माण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है
इसी कड़ी में जोन क्रमांक 08 के तहत वार्ड क्रमांक 70 संत रविदास वार्ड के तहत डुमरतालाब से सरोना जाने वाले मुख्य मार्ग के पास आशीष इसरानी द्वारा करीब 3000 वर्गफीट भूखंड क्षेत्र में व्यवसायिक अनुमति के खिलाफ किये गए निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी और भवन स्वामी को पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया. जोन क्षेत्र के अंतर्गत मोहबा बाजार से एम्स होते हुए टाटीबंध मुख्य मार्ग में करीब 12 ठेलों और गुमटियों हटाने की कार्यवाही की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



