अदालत के आदेश पर कब्जा दिलाने गए कर्मचारी, जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Employees who went to take possession on the court's order were beaten up fiercely, video went viral, police arrested 6 accused
गरियाबंद/मूडगेलमाल : जेएमएफसी न्यायालय गरियाबंद के आदेश के तहत ग्राम मूडगेलमाल में निष्पादन प्रकरण क्रमांक 18/2014 (धन सिंह बनाम सेवक) के अंतर्गत जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्यवाही के दौरान बड़ा विवाद हो गया. आदेशी का वॉरंट लेकर पहुँचे रामदेव सोलंकी, जो कि सरकारी वर्दी में थे उनके साथ कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक कब्जा दिलाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और तब प्रतिवादी पक्ष के मेघनाथ यादव, दिलेश्वर यादव, चूलेश्वर यादव, जर्मनी यादव, गमनी यादव, खम्मा यादव व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उन पर हमला कर दिया. बाद में उन्हें घेरकर मोबाइल और बैग खींचा गया. दस्तावेज छीनने की कोशिश की गई और फिर जमीन पर गिराकर पीटा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
घायल आदेशी वाहक किसी तरह थाना अमलीपदर पहुँचे और इस मामले में रामराव सोलंके द्वारा थाना अमलीपदर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. उनके मुताबिक यह हमला न्यायिक कार्य में बाधा उत्पन्न करने की नीयत से किया गया.चश्मदीदों में राजस्व विभाग के अधिकारी, कोटवार, पटवारी और ग्रामीण भी शामिल थे. जिन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया.
थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 39/2025 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 126(2), 221, 121(1), 132, 296, 351(2), और 191(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है. सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया.
पुलिस जांच में यह साफ हुआ है कि यह हमला पूर्व नियोजित था और अदालत के आदेश की अवहेलना करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने के मकसद से किया गया. यह घटना न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप का गंभीर मामला है और पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



