कुरुद के लाल नरेन्द्र कुमार का जोशीला स्वागत, नेपाल में बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
Kurud's son Narendra Kumar receives a warm welcome, brings glory to Chhattisgarh by winning a gold medal in the children's badminton competition in Nepal.
रायपुर/कुरुद : कुरुद क्षेत्र के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता नरेन्द्र कुमार का कुरुद नगरवासियों द्वारा साँधा चौक, कुरुद में भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया. नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर अपने पार्षदगणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहीं. यह पल कुरुद नगर सहित पूरे इलाके के लिए बहुत ही गर्व और हर्ष का विषय रहा.
नेपाल में आयोजित बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में नरेन्द्र कुमार ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न सिर्फ कुरुद नगर, बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है. नगरवासियों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया. नरेन्द्र कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने उनके माता-पिता सहित पूरे राज्य के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं युवा खिलाड़ियों को भी यही संदेश देना चाहता हूं कि मेहनत और समर्पण से बड़े मंचों पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है.
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, पार्षदगण मिथिलेश बैस, सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, कमलेश चन्द्राकर, विधा शर्मा, भूमिका सिन्हा, चित्रलेखा टंडन, निशा वैष्णव, चम्पेश्वर सोनकर, कोच गोपाल साहु सहित नगर एवं ग्राम परखंदा के नागरिकगण और बड़ी तादाद में स्कूल के बच्चे मौजूद रहे.
नगरवासियों ने नरेन्द्र कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई दिशा देगी.
विशेषज्ञों का मानना है कि नरेन्द्र कुमार की यह कामयाबी न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि है. बल्कि छोटे शहरों की बेटियों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी है. उनके इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि टैलेंट और मेहनत के दम पर किसी भी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का मौका मिल सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



