अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र में पूछा गया आपत्तिजनक सवाल, मचा बवाल, जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ सूचना जारी
An objectionable question was asked in the half-yearly examination question paper, causing uproar and a show-cause notice was issued to the District Education Officer.
महासमुंद : जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ सुचना जारी महासमुंद जिले में कक्षा चौथी के अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. जिसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है.
शासकीय स्कूलों में आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप लगाए जा रहे हैं. मामला सामने आने के बाद जिले में शैक्षणिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.
दरअसल, अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्न के अंतर्गत एक सवाल पूछा गया था “मोना के कुत्ते का क्या नाम है?” इस सवाल के चार विकल्पों में एक विकल्प के रुप में ‘राम’ नाम भी दिया गया था. कुत्ते के नाम के विकल्प में ‘राम’ शब्द शामिल होने को लेकर विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया.
संगठनों का कहना है कि ‘राम’ हिंदुओं के आराध्य हैं और इस तरह उनके नाम को जानवर से जोड़ना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है.
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि विवादित प्रश्न पत्र शिक्षा विभाग द्वारा तैयार नहीं किया गया था. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जो प्रश्न पत्र बनाया गया था, वह छपा ही नहीं. जो प्रश्न पत्र परीक्षा में वितरित हुआ. वह प्रिंटिंग एजेंसी की गलती के कारण हुआ है. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रिंटिंग एजेंसी को नोटिस जारी कर दिया गया है.
जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि इस घटना से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो विभाग की ओर माफ़ी मांगता हूँ. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रश्न पत्रों की जांच प्रक्रिया को और सख्त किया जाएगा.
विभागीय सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे और भी जांच की जा सकती है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रश्न पत्र तैयार करने और समीक्षा करने की प्रक्रिया में किन स्तरों पर चूक हुई. यह घटना शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता नियंत्रण और संवेदनशीलता की आवश्यकता को एक बार फिर रेखांकित करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



