देश के कई राज्य घने कोहरे की आगोश में, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट...

नई दिल्ली : दिसंबर का महीना खत्म होने के साथ ही, उत्तर भारत समेत देश के कई राज्य घने कोहरे की आगोश में हैं। नई दिल्ली,पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी बिहार में शुक्रवार

देश के कई राज्य घने कोहरे की आगोश में, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट...

नई दिल्ली : दिसंबर का महीना खत्म होने के साथ ही, उत्तर भारत समेत देश के कई राज्य घने कोहरे की आगोश में हैं। नई दिल्ली,पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी बिहार में शुक्रवार सुबह 05:30 बजे घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली के पालम और सफदरजंग इलाके में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। वहीं, इंडिया गेट पर भी घना कोहरा देखने को मिला। घने कोहरे के बीच इंडिया गेट पर रिपब्लिक डे परेड की रिहर्सल हुई। यहां न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।

UP Weather Update 18 December 2023 Forecast Rain Varanasi Lucknow Noida  Agra Kanpur Gorakhpur IMD Alert | UP Weather Update: यूपी में इस सप्ताह  होगी बारिश? ठंड और कोहरे का 'डबल अटैक',

दिल्ली में जैसे-जैसे सर्दी का सितम बढ़ रहा है, लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। दिल्ली में रात के वक्त सर्दी से बचने के लिए लोग नाइट शेल्टर का सहारा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेलि्सयस दर्ज किया जा गया। मेरठ में सुबह के वक्त घना कोहरा देखने को मिला। लोग फॉग लाइट की मदद से गाड़ियां चला रहे हैं। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बाराबंकी, मेरठ, अंबेडकर, बांदा, इटावा, हरदोई, अमेठी, जौनपुर, बुलन्दशहर और झांसी में सर्दी और कोहरे को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Weather Update: दिल्ली में कोहरे की दस्तक, इन राज्यों में बारिश, जानें मौसम  का हाल - weather update today imd alert 04 november Fog delhi uttar pradesh  rainfall alert in tamil nadu

घने कोहरे का असर रेलवे पर भी देखने को मिल रहा है। अलग-अलग रूट्स पर कई ट्रेनें घने कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बीच लोग स्टेशनों पर गाड़ियों का इंतजार करने को मजबूर हैं। पूरे उत्तर भारत में कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पंजाब के अमृतसर चंडीगढ़ और पटियाला हरियाणा के हिसार पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर और चुरू उत्तर प्रदेश के बरेली, झांसी, वाराणसी, बहराइच, लखनऊ प्रयागराज उत्तरी,और मध्य प्रदेश, ग्वालियर और सतना में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। कश्मीर के जम्मू ,पंजाब के अंबाला में 200 विजिबिलिटी दर्ज की गई। वहीं बिहार के गया और पुरणिया में वहीं, यूपी के गोरखपुर में 500 मीटिर विजिबिलिटी दर्ज की गई।

Weather Update: दिल्ली में कोहरे की दस्तक, इन राज्यों में बारिश, जानें मौसम  का हाल - weather update today imd alert 04 november Fog delhi uttar pradesh  rainfall alert in tamil nadu

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत,अगले चौबीस घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना है।ताजा पूर्वी लहर के प्रभाव में, 30 और 31 दिसंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान नई दिल्ली हरियाणा और चंडीगढ़ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की भविष्यवाणी की है।(एजेंसी)