GST Notice : फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को 401.7 करोड़ रूपए का GST नोटिस...

GST Notice : फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को 401.7 करोड़ रूपए के अनपेड गुड्स एंड सर्विस टैक्स 0का नोटिस मिला है। कंपनी को यह नोटिस 29 अक्टूबर 2019 से 31 मार्च 2022 के दौरान डिलिवरी चार्ज कलेक्शन

GST Notice : फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को 401.7 करोड़ रूपए का GST नोटिस...

GST Notice : फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को 401.7 करोड़ रूपए के अनपेड गुड्स एंड सर्विस टैक्स 0का नोटिस मिला है। कंपनी को यह नोटिस 29 अक्टूबर 2019 से 31 मार्च 2022 के दौरान डिलिवरी चार्ज कलेक्शन पर बकाया टैक्स के लिए मिला है। जीएसटी डिपार्टमेंट की ओर से जोमैटो को यह नोटिस 26 दिसंबर को मिला है। कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में इस बात जानकारी दी है। 

हालांकि जोमैटो ने कहा है कि डिलिवरी चार्जेज पर वह किसी भी तरह के टैक्स देने के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि कंपनी रेस्टोरेंट पार्टनर्स के लिए डिलीवरी चार्ज कलेक्ट करती है। कॉन्ट्रैक्चुअल टर्म और कंडीशन के मुताबिक डिलीवरी पार्टनर कस्टमर्स को यह (डिलीवरी) सर्विस देते हैं, ना कि कंपनी को। जोमैटो ने बताया है कि वह नोटिस का जवाब देने के लिए लीगल सलाह ले रही है।(एजेंसी)