राजिम पुलिस ने तलवार और चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, अवैध हथियार बरामद

Rajim police arrested 3 accused who threatened passersby by waving sword and knife and sent them to jail, illegal weapons recovered

राजिम पुलिस ने तलवार और चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, अवैध हथियार बरामद

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद पुलिस ने 18 अगस्त 2025 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत तीन अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी धारदार हथियारों को सार्वजनिक स्थान पर लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने मौके से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा और खतरनाक हथियार जब्त किया.
मुखबिर से मिली खबर के आधार पर थाना प्रभारी राजिम ने फौरन तीन टीम बनाई और अलग-अलग जगहों पर दबिश दी. पहला आरोपी राजिम गरियाबंद मुख्य मार्ग ग्राम बरोण्डा तिराहा के पास पकड़ा गया. दूसरा आरोपी ग्राम बरोण्डा मार्ग में मोबाइल टॉवर के पास दबोचा गया. तीसरा आरोपी राजिम से चौबेबांधा मार्ग, नंदधन लक्ष्मी मैरिज पैलेस के सामने से गिरफ्तार किया गया.
आरोपियों के पास से एक स्टील का गुप्ती, एक स्प्रिंगदार बटंची चाकू और एक लोहे का धारदार गंडासा (तलवार) जप्त की गई है. तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
नयन निषाद पिता लोचन निषाद उम्र 22 साल निवासी स्कूलपारा बरोण्डा. (अपराध क्रमांक 252/2025)
सत्यम साहू पिता नंद कुमार उम्र 21 साल निवासी बरोण्डा वार्ड नंबर 12, थाना राजिम, जिला गरियाबंद। (अपराध क्रमांक 253/2025)
भास्कर देवांगन पिता जगदीश देवांगन उम्र 25 साल निवासी तर्री देवांगनपारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर। (अपराध क्रमांक 254/2025)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ शहर के अलग-अलग इलाकों में तलवार और चाकू लेकर लोगों को दहशत फ़ैलाने वाले 3 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की. आरोपियों के खिलाफ पहले भी जुर्म दर्ज होना पाया गया है. आरोपियों से धारदार हथियार और एक कार भी जब्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा गश्त पेट्रोलिंग के दौरान 3 लोगों के खिलाफ धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की गई. 16 अगस्त को रात 8:25 बजे कालकापारा डोंगरगढ़ में आरोपी शुभम वर्मा उम्र 18 साल एक महिना निवासी अटल आवास नाकापारा डोंगरगढ़ एक धारदार लोहे का तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था. जिसे पकडक़र आरोपी से धारदार तलवार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेजा गया है. आरोपी शुभम वर्मा आतदन अपराधिक प्रवृत्ति के हैं. इसके पहले भी आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज हैं.
इसी तरह 17 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे तापसी मंदिर डोंगरगढ़ के पास आरोपी प्रतीक सिंह उम्र 32 साल निवासी महावीरपारा वार्ड नं. 21 डोंगरगढ़ और अमन उर्फ  चेतन धुर्वे 25 साल निवासी महावीरपारा डोंगरगढ़ वार्ड नं. 21 डोंगरगढ़ को एक कार में तेज साउंड बजाकर और अपने हाथ में धारदार चाकूनुमा हथियार लेकर कार के खिडक़ी के बाहर लहराते घूम रहे थे. जिसे पकडक़र आरोपियों से 2 नग धारदार चाकूनुमा हथियार और कार को जब्त कर आरोपीगण के खिलाफ धारा. 25, 27 आम्र्स एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेजा गया. दोनों आरोपी के खिलाफ इसके पहले भी जुर्म दर्ज होना पाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t