MP News : अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला पत्नी का हत्यारा

MP News : राजधानी की नजीराबाद थाना पुलिस ने करीब एक माह पहले पार्वती नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश के

MP News : अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला पत्नी का हत्यारा

MP News : राजधानी की नजीराबाद थाना पुलिस ने करीब एक माह पहले पार्वती नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। मार्ग जांच में सामने आया कि शादी के 9 साल बाद भी संतान न होने पर महिला को उसका पति और दहेज के लिए उसका ससुर प्रताड़ित करता था। नजीराबाद पुलिस के मुताबिक बीती 30 अगस्त को ग्राम अमरपुर से लगी पार्वती नदी में अज्ञात महिला की लाश बरामद हुई थी।

शव की पहचान ना होने पर पीएम के बाद पुलिस ने शव को दफना दिया। जांच के दौरान दो दिन बाद शव की पहचान 28 वर्षीय वर्षा पति गोलू मेहर निवासी मलावर राजगढ़ के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भोपाल शहर के कोहेफिजा थाने में दर्ज थी। इसके बाद एसडीएम बैरसिया के आदेश पर दफनाए गए शव को निकाल कर परिवार वालों को सौंप दिया गया। 

जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने अपने बयानों में बताया कि वर्षा की शादी को 9 साल हो गए थे, लेकिन इसके बाद भी उसके बच्चा ना होने पर ससुराल वाले उसे बीते कई सालों से प्रताड़ित कर रहे थे, जिसकी शिकायत वर्षा द्वारा पूर्व में की गई थी। शुरुआत के जांच के आधार पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच जारी रखी। तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए पुलिस ने घटना के संबंध में मृतका के मायके पक्ष, ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच टीम ने भोपाल के कई स्थान के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जिसमें वर्ष आखरी बार पति के साथ नजर आई थी। पड़ताल में मोबाइल लोकेशन, फुटेज और तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस को संदेह हुआ कि पति गोलू काफी कुछ छुपा रहा है। 

पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ की, इसके जाल में फंसकर उसके द्वारा पत्नी के लापता होने की झूठी कहानी का पर्दाफाश हो गया। पति गोलू मेंहर ने पुलिस को बताया कि बताया की संतान न होने के कारण उसकी पत्नी से आए दिन विवाद होता था। वह काफी समय से पत्नी का भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज भी करवा रहा था लेकिन उसके बाद भी उसे संतान नहीं हुई थी। 28 अगस्त को भी वो पत्नी को भोपाल लेकर आया था। भोपाल से वापस मलावर लौटते समय रात करीब 10 बजे रास्ते मे ही दोनों के बीच हो गया था। झगड़े के दौरान प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच विवाद गहरा गया। जिससे गुस्से में आकर आरोपी पति गोलू ने पार्वती पुल पर गाड़ी रोकी और पत्नी वर्षा को उतारकर धक्का देकर नदी में गिरा कर हत्या कर दी। 

इसके बाद उसने पत्नी का मोबाइल और सिम भी ठिकाने लगा दी। इसके बाद गोलू ने झूठी कहानी गढ़ते हुए वर्षा के परिजनों को बताया कि वो लालघाटी स्थित निजी अस्पताल के पास से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने वर्षा के गायब होने की रिपोर्ट कोहेफिजा थाने में दर्ज कराई थी। जांच में यह भी सामने आया की मृतका वर्षा को उसका 60 वर्षीय ससुर गणेश राम पिता नन्नू लाल मेहर बीते कई सालों से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी पति गोलू को पत्नी वर्षा को प्रताड़ित और उसकी हत्या करने के आरोप में और ससुर गणेश राम को वर्षा को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।(एजेंसी)