मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया...

नई दिल्ली : राजधानी में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं। साथ ही, बारिश के साथ बिजली गरजने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया...

40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधी

नई दिल्ली : राजधानी में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं। साथ ही, बारिश के साथ बिजली गरजने की भी संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कई दिनों से लू का अहसास कराने वाली गर्मी से लोगों निजात मिलेगी। वहीं, शनिवार को दोपहर में चिलचिलाती गर्मी और गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मयूर विहार में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज को गई। सुबह आठ बजे तक यहां 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, राजघाट में 1 एमएम, मुंगेशपुर में 0.5 एमएम व नरेला में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आया नगर व पीतमपुरा में 38.9, जाफरपुर में 38.8, पूसा में 38.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।(एजेंसी)