हंसिया से अचानक जानलेवा हमला, बेटे के सामने पिता की हत्या, गांव में फैली सनसनी, वारदात की वजह बनी पुरानी रंजिश, जांच में जुटी पुलिस

Sudden lethal attack with a sickle, father murdered in front of son, sensation spread in the village, old enmity became the reason for the incident, police engaged in investigation

हंसिया से अचानक जानलेवा हमला, बेटे के सामने पिता की हत्या, गांव में फैली सनसनी, वारदात की वजह बनी पुरानी रंजिश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने अचानक हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में बेटे के सामने पिता की हत्या हो गई. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोपाल साहू ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मुरा वार्ड क्र. 06 खरोरा रायपुर में सपरिवार रहता है. 19 मार्च 2025 को सुबह करीब 7:30 बजे प्रार्थी के पिता रंजीत साहू घर के सामने बने चबूतरा में बैठे थे और प्रार्थी अपने घर से बाहर निकल रहा था. उसी समय मनोज साहू अपने हाथ में रखे हसिया से अचानक प्रार्थी के पिता के बांये गले कंधा में मारकर वार किया. प्रार्थी द्वारा पूछने पर मेरे से दुश्मनी क्यों किया कहकर मनोज साहू भाग गया.
कुछ ही समय बाद प्रार्थी के पिता रंजीत साहू की मौत हो गयी. पिछले 4-5 साल पहले इन लोगों का झगड़ा मनोज साहू से हुआ था. तभी से मनोज साहू रंजिश रखता था और मनोज साहू ने प्रार्थी के पिता रंजीत साहू की हत्या करने के नियत से हंसिया से जानलेवा वारकर उसका कत्ल कर दिया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी मनोज साहू के खिलाफ थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 173/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के बारे में प्राथी उसके परिवार के अन्य सदस्यों सहित आसपास के लोगों से घटना के बारे में सिटेल पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुये घटना के चंद घंटे के भीतर ही आरोपी मनोज साहू को पकड़ा गया.
करीब 9-10 साल पहले मृतक के चाचा के जमीन को आरोपी मनोज साहू के परिवार के सदस्य क्रय कर उसमें मकान का निर्माण कर लिया था. इसी बात को लेकर 4-5 साल पहले मृतक और आरोपी के बीच विवाद हुआ था. जिस पर मृतक लगातार आरोपी से दुश्मनी रखने के साथ ही अन्य बातों को भी लेकर नफरत करता था.
19 मार्च 2025 को आरोपी मृतक के छिंटाकशी से परेशान होकर हत्या की उक्त घटना को अंजाम दे दिया. आरोपी मनोज साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हंसिया जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
मनोज साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम मुरा वार्ड क्रमांक 06 थाना खरोरा जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI