कॉलेज के पीछे पेड़ से लटका मिला 19 साल के युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, सुसाइड या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस, दोस्तों से पूछताछ जारी
The body of a 19-year-old youth was found hanging from a tree behind the college, causing a sensation in the area. Suicide or something else? Police are investigating and questioning friends is ongoing.
जांजगीर चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक 19 साल के युवक का शव पेड़ से लटका मिला. यह घटना महाविद्यालय के पीछे स्थित स्टेडियम के पास की है. मृतक की पहचान रुपेश चौहान 19 साल निवासी वार्ड नंबर 14 के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक रूपेश पिछले 3 महीनों से रायपुर में मिस्त्री का काम कर रहा था. वह घटना से महज एक दिन पहले ही अपने घर लौटा था. रविवार की शाम को घर पर खाना खाने के बाद वह बाहर निकला था. लेकिन जब देर रात तक वापस नहीं आया. तो परिजनों को चिंता हुई. सोमवार सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा और पुलिस को खबर दी.
खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह साफ होगी. पुलिस युवक के दोस्तों और आखिरी बार उसे देखने वालों से पूछताछ कर रही है.
बताया जा रहा है कि रूपेश के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. पिता लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. घर की जिम्मेदारी उठाने के लिए ही वह शहर जाकर काम कर रहा था. चानक हुई इस मौत ने पूरे मोहल्ले को सन्न कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



