महिला को डरा-धमका कर दैहिक शोषण, पिस्टल से जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आदतन बदमाश महेश यादव को किया गिरफ्तार

The police arrested Mahesh Yadav, a habitual criminal, for physically abusing a woman and threatening to kill her with a pistol

महिला को डरा-धमका कर दैहिक शोषण, पिस्टल से जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आदतन बदमाश महेश यादव को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक महिला के साथ दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने एक आदतन अपराधी महेश यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को बड़ा गुंडा बताकर महिला को पिस्टल से जान से मारने की धमकी देता था. जांजगीर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महेश यादव ने पीड़िता को डरा-धमका कर दैहिक शोषण किया और अपने आपको जिले का बड़ा गुंडा बताते हुए पिस्टल से मारने की धमकी दी, इस घटना की रिपोर्ट 14 जून 2025 को थाना जांजगीर में दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद मामला गंभीर धाराओं में दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गई.
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में टीम का गठन किया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में मुखबिर से मिली खबर पर सकुनत स्थल की घेराबंदी कर आरोपी महेश यादव को पकड़ा गया.
पूछताछ में आरोपी महेश यादव ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने पीड़िता को पिस्टल की धमकी देकर कई बार शोषण किया. आरोपी के घर और उसकी थार गाड़ी की तलाशी ली गई. जिसमें कोई पिस्टल बरामद नहीं हुई. लेकिन थार वाहन को ज़ब्त कर लिया गया है.
पुलिस ने आरोपी महेश यादव को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. साथ ही आरोपी महेश यादव का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB