ट्रक ने साइकिल सवार बच्चों को मारी टक्कर, पहिए के नीचे कुचलाने से बाल-बाल बचे बच्चे, दिल दहला देने वाला वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद

Truck hits children riding a bicycle, children narrowly escape being crushed under the wheels, heartbreaking video captured in CCTV camera

ट्रक ने साइकिल सवार बच्चों को मारी टक्कर, पहिए के नीचे कुचलाने से बाल-बाल बचे बच्चे, दिल दहला देने वाला वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद

गरियाबंद : गरियाबंद जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां ट्रक ने साइकिल सवार दो बच्चों को ठोकर मार दी. गनीमत रही की इस दौरान ट्रक ने सही समय पर ब्रेक लगा दिया. जिससे युवक ट्रक के पहिए के नीचे आने से बच गए. और उन्हें नया जीवनदान मिल गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त शुक्रवार को फिंगेश्वर नदी मोड़ में दो बच्चे साइकिल से आ रहे थे. तभी एक रफ्तार में आ रही ट्रक के सामने आ गए. ट्रक ने एकाएक ब्रेक मारा फिर भी साइकिल सवार को ठोकर लग गई और वह जमीन में गिर पड़े. लेकिन अच्छी बात यह रही कि ट्रक सही समय पर रुक गई. जिसे दोनों बच्चों की जान बच गई. वरना पलक छपकते ही बच्चों की जान जा सकती थी. वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे साइकिल से सड़क पार कर रहे थे. तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि पलक झपकते ही बच्चों की जान जा सकती थी. लेकिन बड़ा हादसा टल गया और चंद सेकेंड में दोनों उठते नजर आ रहे है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि फिंगेश्वर नदी मोड़ पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे होते रहते हैं. लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था सख्त न होने से हादसों का खतरा लगातार बना रहता है. गंभीर हादसे से बाल-बाल बचे इन बच्चों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

राजिम में बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे

राजिम : राजिम में बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में दो युवक घायल हो गए. जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर राजिम-नवापारा महानदी पुल पर बाइक और स्कूटी में आमने-सामने की टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि स्पेंडर बाइक सवार रेखराम ग्राम पोखरा का रहने वाला है. जो नवापारा की तरफ से आ रहा था. वहीं, स्कूटी सवार ग्राम कुरुद (पांडुका) के सरपंच का बेटा टेकचंद नवापारा की तरफ जा रहा था. इस दौरान पुल पर दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए.
हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन चकनाचूर हो गए. बाइक का अगला पहिया बुरी तरह से पिचक गया. घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे में पोखरा निवासी रेखराम बेहोश हालत में है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB