दो जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 14,180/- रुपये जप्त, पुलिस के आने की खबर देने वाले तीन आरोपी भी सलाखों के पीछे
Two gamblers arrested, cash amount of Rs. 14,180/- seized from the gamblers, three accused who informed about the arrival of police are also behind bars
रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रुप से रोक लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गये हैं. जिस पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस बारे में खबर इकठ्ठा की जा रही है.
इसी कड़ी में 6 अप्रेल 2025 को थाना आजाद चौक पुलिस को खबर मिली कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत भैंसथान स्थित पंजाब ऑयल मील गली पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रुपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा उक्त जगह पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया.
रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते सांरग टोपे और किशोर वाधवानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 14,180/- रूपये और 52 पत्ती ताश जप्त कर जुआरियों के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 86/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही करने के साथ ही अलग से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया.
पुलिस टीम द्वारा जुआ रेड के दौरान घटना स्थल के आसपास उपस्थित र्पाइंटर 01. नकुल नकाडे पिता संदीप नकाडे निवासी रामसागर पारा आजाद चौक 02. किशन यादव पिता लखन यादव निवासी रामसागर पारा आजाद चौक। 03. ईश्वर यादव पिता राज प्रसाद निवासी रामसागर पारा आजाद चौक द्वारा पुलिस आने की खबर आरोपियों को दिया गया था. जिस पर उक्त तीनों के खिलाफ थाना आजाद चौक में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. सांरग टोपे पिता सुनील टोपे उम्र 32 साल निवासी तात्यापारा हनुमान मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर
02. किशोर वाधवानी पिता जगदीश वाधवानी उम्र 31 साल निवासी रामकुंड लाईफबर्थ हास्पीटल के पीछे थाना आजाद चौक रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



