शादी के कुछ समय बाद पति बना कातिल, पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, लाश अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shortly after marriage, the husband became a murderer, strangled his wife to death, fled after leaving the body outside the hospital, police arrested him

शादी के कुछ समय बाद पति बना कातिल, पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, लाश अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी के कुछ दिन बाद पति बना कातिल, पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

रायपुर : राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रिंस सिंह की हाल ही में शादी हुई थी. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने अपनी 22 साल की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी की पत्नी को एम्स अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
कबीर नगर थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में प्रिंस सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है. पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रिंस सिंह पिता स्व अशोक सिंह उम्र 20 साल निवासी उरला न्यू राजेंद्र नगर अछोली थाना उरला वर्तमान पता कबीर नगर MD 87 थाना कबीर नगर रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

11 महीने पहले हुई शादी, पति ने की पत्नी की हत्या, लाश अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार

मऊगंज : मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के हटवा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. शादी के महज 11 महीने बाद ही एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतका की पहचान शीतल दुबे के रूप में हुई है. जिसकी शादी आकाश दुबे से हुई थी. मतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है.
परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल में शीतल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था. पति आकाश दुबे आए दिन मारपीट करता था. कई बार मामला लड़की के मायके वालों तक भी पहुंचा. जिन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं बदले.
बहन के ससुर ने भाई को किया कॉल
शनिवार को अचानक शीतल के भाई को जीजा आकाश के पिता का फोन आया. उन्होंने कहा कि 'तुम्हारी बहन बेहोश हो गई है, उसे मऊगंज अस्पताल ले जा रहे हैं. वहां पहुंच जाओ.' लेकिन जब भाई अस्पताल पहुंचा तो एक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई. शीतल अस्पताल के बाहर एक कोने में अकेली पड़ी थी. जबकि उसका पति और ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो चुके थे.
शरीर पर चोट के निशान
भाई ने फौरन पुलिस को खबर दी और शक जताया कि उसकी बहन की हत्या की गई है. मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी मिले. जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार पति आकाश दुबे व उसके परिजनों की तलाश शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB