मोटर पंप ऑन करने वक़्त लगा बिजली के करंट का जोरदार झटका, रिटायर्ड प्रोफेसर की मौके पर ही दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

While turning on the motor pump, he got a strong electric shock, the retired professor died on the spot, the family mourned

मोटर पंप ऑन करने वक़्त लगा बिजली के करंट का जोरदार झटका, रिटायर्ड प्रोफेसर की मौके पर ही दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

बिलासपुर : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेहरु नगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया, हादसे में  में 70 साल रिटायर्ड प्रोफेसर की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्वर्ण जयंती नगर में रहने वाले प्रोफेसर आलोक दीक्षित अपने घर में पानी भर जाने की स्थिति में मोटर पंप ऑन करने बाहर निकले थे. इसी दौरान घर में फैले पानी में करंट प्रवाहित हो चुका था, जिससे वे उसकी चपेट में आ गए।
घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. प्रो. दीक्षित साइंस कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए थे और शिक्षा जगत में उनका विशेष योगदान रहा है. उनके निधन की खबर से आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.
खबर मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बिजली के तारों में लीकेज के कारण पानी में करंट फैला था. पुलिस मामले की डिटेल जांच में जुटी हुई है. वहीं, स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर दुख जताते हुए बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB