गर्मियों में इन खास 5 सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए, जून तक करें परहेज...

Health News : गर्मी के मौसम में खुद को ठंडा रख पाना सबसे मुश्किल काम होता है. इस मौसम में शरीर की गर्मी बढ़ने से हार्मोन्स में हुए कई बदलाव होते हैं. इस मौसम मे बवासीर, पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती हैं.

गर्मियों में इन खास 5 सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए, जून तक करें परहेज...

Health News : गर्मी के मौसम में खुद को ठंडा रख पाना सबसे मुश्किल काम होता है. इस मौसम में शरीर की गर्मी बढ़ने से हार्मोन्स में हुए कई बदलाव होते हैं. इस मौसम मे बवासीर, पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती हैं. अगर आपको भी गर्मियों में ऐसी ही किसी दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो इन खास 5 सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए.

अदरक की त्वचा को छीलने के लिए किस अम्ल का उपयोग किया जाता है और यह  स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है?

सर्दियों के मौसम में अदरक के बिना चाय की चुस्की का स्वाद अधूरा रहता है. अदरक में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सर्दी जुकाम की समस्या से निजात दिलाते हैं. लेकिन इसी अदरक का सेवन अगर गर्मियों के मौसम में किया जाए तो यह आपके सीने में जलन और पेट में गैस-एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है. इसके अलावा गर्मी के मौसम में अदरक का ज्यादा सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है. पेट में दर्द और दस्त जैसी समस्याएं भी आ सकती हैं.

चुकंदर का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं बच्चे? जरूर ट्राई करें ये  स्वादिष्ट डिश - Beetroot idli recipe beet root health benefits chukandar  healthy dishes recipe in hindi pplbsv

सलाद में खाया जाने वाला चुकंदर को आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है. लेकिन अगर गर्मियों के मौसम में चुकंदर का ज्यादा सेवन किया जाए तो यह आपके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है. चुकंदर में ऑक्सलेट नाम का एक पदार्थ पाया जाता है. जो किडनी में स्टोन बना सकता है. ऐसे में जो लोग पहले से किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं उनको चुकंदर का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए. गर्मियों के मौसम में चुकंदर का ज्यादा सेवन करने से लीवर की समस्याएं हो सकती हैं. चुकंदर खाने से लीवर पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है. ऐसे में कमजोर लिवर वाले लोग चुकंदर का सेवन करने से बचें.

पालक की हरी पत्त‍ियों में छिपा है रूप का खजाना - beauty benefits of spinach  - AajTak

पालक को आयरन का बेहतर स्रोत माना जाता है. लेकिन गर्मियों के मौसम में इसका अगर ज्यादा सेवन किया जाए तो इसमें पाए जाने वाले हिस्टामिन नाम के तत्व की वजह से यह कई लोगों में एलर्जी की समस्या पैदा हो सकता है. इसके अलावा जो लोग पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं, उनको पालक नहीं खाना चाहिए. खून पतला करने की दवाइयां खाने वाले लोग भी पालक खाने से बचें. क्योंकि यह उनके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

Garlic Benefits: लहसुन खाने के लिए अपनाएं यह तरीका, पेट से जुड़ी सारी  परेशानियां होंगी दूर | garlic cloves for stomach problems | HerZindagi

लहसुन के बिना सब्जी का स्वाद अधूरा रहता है. तमाम गुणों से भरपूर लहसुन का गर्मियों में सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, एसिडिटी से पेट दर्द, पेट फूलना और गैस बनने की समस्या है तो वह लोग गर्मियों के मौसम में लहसुन का सेवन न करें. जो लोग मुंह की बदबू की वजह से परेशान हैं. वह लहसुन का सेवन बिलकुल न करें क्योंकि लहसुन खाने से मुंह की बदबू और बढ़ सकती है. लहसुन खाने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है. आपकी स्किन पर लाल निशान पड़ सकते हैं.

दिवाली पर जिमीकंद की सब्जी खाना होता है बेहद शुभ, जानिए इसका विशेष महत्व |  why jimikand vegetable made on diwali know the importance in hindi | TV9  Bharatvarsh

दीपावली के खास मौके पर खाया जाने वाला जिमीकंद के सेवन करने के पीछे कई कारण और धार्मिक मान्यताएं भी हैं. ऐसा कहा जाता है कि दीपावली के मौके पर जिमीकंद खाने से घर में सुख शांति आती है. लेकिन गर्मियों के मौसम में जिमीकंद खाने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है. इसके अलावा यह त्वचा के लिए भी जिमीकंद हानिकारक हो सकता है. जिमीकंद की तासीर गर्म होती है. जिसकी वजह से गर्मियों में नहीं खाना चाहिए.(एजेंसी)