मौली दाई मंदिर में 1.91 लाख की चोरी, पुलिस ने शातिर चोर गौरी शंकर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, आरोपी से जेवरात बरामद
1.91 lakh stolen from Mouli Dai temple, police arrested the cunning thief Gauri Shankar and sent him behind bars, recovered jewelry from the accused
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा के नवापारा (सुकली) स्थित मौली दाई मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने 33 साल के आरोपी गौरी शंकर कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 मार्च 2025 को प्रार्थी गोपाल प्रसाद कश्यप निवासी नावापारा (सुकली) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 7 मार्च 2025 को ग्राम नवापारा (सुकली) में स्थित मोलीदाई मंदिर में शाम के 7:30 बजे से 8 बजे रात को पुजा पाठ कर मंदिर में ताला लगा कर बंद किया और अपने घर आ गया. 8 मार्च 2025 को सुबह 5:30 बजे बबलू महाराज मंदिर में पुजा करने गया तो देखा मंदिर का ताला टूटा हुआ था. मंदिर अंदर से आभूषण वगैरह चोरी हो गए थे. फिर गांव के भुतेश्वर को बताया. जिसने प्रार्थी को नाती को फोन कर घटना की जानकारी दी. तब प्रार्थी अपने नाती के साथ मंदिर आया और देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था. मातारानी का श्रृंगार सोने चांदी के जेवर, माईक, एलएडी, डीटीएच और अन्य सामान कुल कीमत 1,91,000/रु का नही था. कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. इस रिपोर्ट पर जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया गया.
चोरी जैसे मामले की गंभीरता हो देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक जांजगीर कविता ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के लिए टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए अलग-अलग क्षेत्र में रवाना किया गया.
इसी बीच मुखबीर से खबर मिली कि पचेड़ा गांव में रहने वाले गौरीशंकर कश्यप के द्वारा यह जुर्म किया गया है. जिस पर से गौरीशंकर को घेराबंदी कर पुलिस हिरासत में लेकर थाना लाया गया.जिससे घटना के बारे में पुछताछ कर बयान लिया गया.
आरोपी ने बताया कि 8 मार्च की रात करीब 3:30 बजे गांव के मौलीमाता के मंदिर में चोरी करने के लिये अपने साथ टांगी, पैरा कत्ता लेकर मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर अंदर से मातारानी के श्रृंगार सोने चांदी के आभूषण सीसीटीवी का टीवी, DVR अन्य सामान को चोरी कर अपने घर में टीन के पेटी बक्सा में छुपाकर रखना बताया.
जिस पर से आरोपी के घर जाकर उसके बताए मुताबिक चोरी के सोने-चांदी के अभूषण व अन्य सामान को बरामद कर जप्त किया गया आरोपी गौरीशंकर कश्यप के खिलाफ धारा सदर का जुर्म करना पाए जाने से आरोपी को 8 मार्च 2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक वीरेंद्र भैना, आरक्षक आशुतोष कर्ष, एवं नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही.
आरोपी
गौरीशंकर कश्यप पिता स्व सुमन कश्यप उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्र 10 पचेड़ा हामु. वार्ड क्र 19 विद्या भारती स्कुल के पीेछे सुकलीभाठा थाना जांजगीर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



