छत्तीसगढ़ में 5 भालुओं ने मचाया आतंक, घर में घुसकर ग्रामीण पर पंजे से किया हमला, बुजुर्ग जख्मी हालत में पहुंचा अस्पताल, इलाज जारी
5 bears created terror in Chhattisgarh, entered the house and attacked a villager with their claws, the elderly man reached the hospital in injured condition, treatment continues
महासमुंद : महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बोईरगांव के ग्रामीण को 5 भालुओं के दल ने बीती रात जख्मी कर दिया है. घटना बीती रात करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है.
ग्रामीणों का कहना है कि बीती रात में 5 भालुओं के दल गांव में कसेराम साहू पिता मानसिंह साहू के घर घुसकर घर में रखे सामानों को तितर बितर करने लगे जिसे देखकर बुजुर्ग कसेराम साहू भालुओं को लाठी लेकर भगाने की कोशिश कर रहा था. तभी एक भालू ने अपने पंजे से हमला कर दिया. जिससे ग्रामीण बुजुर्ग के हाथ में गंभीर जख्म हो गया. ग्रामीणों ने भालुओं के किसी तरह रात में ही गांव से बाहर खदेड़ दिया. और घायल को 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



