8 साल की नाबालिग मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी 45 वर्षीय कथित दादा दुजराम गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे
8 year old minor innocent girl raped, accused 45 year old alleged grandfather Dujram arrested and sent behind bars
सक्ती : सक्ती जिले से इसानीयत को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है. 45 वर्षीय आरोपी ने 8 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. मामले में शिकायत के बाद आरोपी दुजराम सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह पूरा मामला मालखरौद थाना अंतर्गत छपोरा चौकी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मालखरौद थाना अंतर्गत छपोरा चौकी इलाके में आरोपी दुजराम सोनवानी ने मासूम को घर में अकेले होने का फायदा उठाया और उसे बाजार घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया. इसके बाद उसे अपने घर लेकर आया. जहां आरोपी ने नाबालिग को दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
नाबालिग ने रोते-बिलखते अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दुजाराम सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



